
अंकशास्त्र अनुसार 15 तारीख में जन्मे लोग पाते हैं सफलता या संघर्ष?
-
Manjushree
- September 15, 2025
अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार हर एक तारीख का अपना अलग महत्व होता है। अंकशास्त्र के अनुसार अंकों का सम्बन्ध ग्रहों से होता है। व्यक्ति के जीवन में इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है। आज 15 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव, लव लाइफ और आर्थिक मामलों के बारे में बात करेंगे।
15 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक
अंकज्योतिष (Numerology) के अनुसार, 15 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। अंकज्योतिष में मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र हैं। इस मूलांक के जातक को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की पैसों की जीवन में भरमार होती है और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। आर्थिक मामलों में कमी नहीं होती हैं। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा होती है।
15 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव
15 तारीख को जन्मे लोग सरल और विनम्र स्वभाव के होते हैं। तारीख को जन्मे लोगों अपने बात मनवाने में माहिर होते हैं और अपने सौम्य स्वभाव से हर किसी के दिलों पर राज करते हैं। ये अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते हैं और नेतृत्व करने से नहीं डरते। दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और हंसमुख स्वभाव के कारण लोगों को जल्दी आकर्षित करते हैं। इनमें कला, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट से जुड़े क्षेत्रों में काफी प्रतिभा होती है।15 तारीख को जन्मे लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और अपने रिश्तों को महत्व देते हैं।
15 तारीख को जन्मे लोगों का करियर में सफलता
15 तारीख में जन्मे लोगों को अगर सही दिशा मिले तो ये बिजनेस, कला, मीडिया, काउंसलिंग या फैशन जैसे क्षेत्रों में बड़ा नाम कमा सकते हैं। ये लोग रचनात्मक, करिश्माई और सौंदर्य प्रेमी होते हैं, जिससे ये फैशन, इंटीरियर डिज़ाइन, होटल मैनेजमेंट जैसे भी रचनात्मक क्षेत्रों में सफल होते हैं। इनमें आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प होता है, जो उन्हें पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता दिलाता है।
15 तारीख जन्मे लोग प्रेम जीवन
15 तारीख में जन्मे लोगों के लव लाइफ की बात करें तो ये लोग दिल से बहुत साफ और भावुक होते हैं. इन्हें सच्चा पार्टनर मिलता है। इस मूलांक के जातक काफी रोमांटिक किस्म के होते हैं। आमतौर इनका गृहस्थ जीवन खुशहाल बीतता है, लेकिन कभी-कभी इन्हें वैवाहिक जीवन में कुछ कष्टों का भी सामना करना पड़ता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2136)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (878)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (650)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (262)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (196)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (381)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (56)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..