Dark Mode
  • day 00 month 0000
रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' ने मचाया तहलका, मेकर्स को हुआ ₹1000 करोड़ का फायदा

रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' ने मचाया तहलका, मेकर्स को हुआ ₹1000 करोड़ का फायदा

‘रामायण’ फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और दोनों ही पार्ट्स की रिलीज का ऐलान 

 

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही मेकर्स के मन में ख़ुशी की लहर ला दी है। रामायण फिल्म की पहली झलक आने के बाद से ही ये सुर्खियों में छाई हुई है। अभी मूवी रामायण रिलीज भी नहीं हुई है और सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही ‘रामायण’ मूवी ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है और फ़िल्म ने के बीच मचाया तहलका दिया है।

 

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डाएरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।

 

बॉलीवुड बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से दर्शकों के मन में उत्सुकता है। इसमें रणबीर कपूर को पहली बार भगवान श्री राम के रूप में देखा जायेगा और वहीं दूसरी ओर यश ने अपने रावण अवतार से दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही लोगो में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है जिसे की प्रोडक्शन हाउस को बड़ा फायदा हुआ है।

 

 रामायण मेकर्स को मुनाफा

 

बता दें की रिलीज से पहले रामायण फिल्म के टीजर की वजह से प्राइम फोकस स्टूडियो के मार्केट कैप में जबरदस्त तेजी आई है। मिडिया रिपोर्ट के खबर के मुताबिक प्राइम फोकस, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड है। कंपनी के बोर्ड द्वारा 462.7 मिलियन इक्विटी शेयर जारी करने की मंज़ूरी मिली जिससे कंपनी को भारी मुनाफा हुआ। कंपनी के शेयरों की कीमत में 30% की बढ़ोतरी हुई और 25 जून से 1 जुलाई के बीच शेयर की कीमत 113.47 रुपये से बढ़कर 149.69 रुपये हो गई। देखते ही देखते रामायण के पहले लुक ने नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज के लिए रामायण मेकर्स को मुनाफा बहुत हुआ है।

 

रामायण मूवी का मार्केट कैप्टिलाइजेशन

 

3 जुलाई तक प्राइम फ़ोकस का शेयर 176 रुपये पर पहुंच गया। जिससे कंपनी का मार्केट कैप्टिलाइजेशन 4,638 करोड़ से बढ़कर 5,641 करोड़ रुपये पर आ गया. सिर्फ़ दो दिनों में 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई।

 

‘रामायण’ मूवी की रिलीज़ डेट

 

जानकारी के मुताबिक बॉक्स ऑफिस 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। इसके दूसरे पार्ट के लिए दो साल का इंतजार करना होगा। ये साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगी। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया है।

 

रामायण मूवी कास्ट

 

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साउथ स्टार यश रावण के किरदार में, साईं पल्लवी माता सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण,सनी देओल हनुमान, ऐतिहासिक सीरियल रामायण के श्रीराम के किरदार खुद अरुण गोविल महाराज दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?