
Karisma Kapoor ex-husband संजय कपूर का निधन, तीन दिन पहले मौत का हो गया था आभास!
-
Shweta
- June 13, 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर (Karisma Kapoor ex-husband) का गुरुवार को निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर पोलो खेलने के दौरान यूके में अचानक दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह गए। यह घटना उस समय हुई जब वे खेल के मैदान में थे और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। संजय कपूर की इस असमय मौत से बॉलीवुड और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिलचस्प बात यह है कि संजय कपूर की मौत से तीन दिन पहले की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है, जिससे कई लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि उन्हें शायद अपनी मौत का पहले से आभास हो गया था।
तीन दिन पहले संजय कपूर ने दी थी इशारों में चेतावनी?
संजय कपूर ने अपनी मौत से ठीक तीन दिन पहले अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, "Progress के लिए Bold option की ज़रूरत होती है, perfect condition की नहीं। तुम्हारा टाइम धरती पर कम है…"इस पोस्ट को अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर (Karisma Kapoor ex-husband) को अपनी मृत्यु का पूर्वाभास हो गया था।

आखिरी ट्वीट में जताया था संवेदना
संजय कपूर की अंतिम सोशल मीडिया एक्टिविटी भी भावुक कर देने वाली रही। अपनी मौत से महज छह घंटे पहले उन्होंने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था,"अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।"
उनकी यह संवेदनशीलता और मानवीय भावनाएं अब लोगों को और भी भावुक कर रही हैं।
Terrible news of the tragic Air India crash in Ahmedabad. My thoughts and prayers are with all the families affected. May they find strength in this difficult hour. 🙏 #planecrash
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) June 12, 2025
निजी जीवन की झलक
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया से उन्हें एक बेटा अजारियस है, और उन्होंने प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल को भी अपनाया था।
संजय कपूर का यूं अचानक चले जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए भी एक गहरा सदमा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1473)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (576)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (156)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..