Dark Mode
  • day 00 month 0000
ATM में रखो सोना, निकालो नोट – क्या सच में मुमकिन है?

ATM में रखो सोना, निकालो नोट – क्या सच में मुमकिन है?

 

चीन के शंघाई में खुला दुनिया का पहला Gold-to-Cash ATM


Shanghai Gold Machine: सोने के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। भारतीय बाजार में ही गोल्ड का दाम मंगलवार को चढ़कर एक लाख रुपये के पार चला गया। अब पुरानी ज्वैलरी बेचने के लिए लोग आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक आपने पैसा जमा करने वाले गोल्ड एटीएम के बारे में सुना है, जिसमें आपको गोल्ड के बजाय सोने के सिक्के मिलते हैं। लेकिन कभी आपने सोने वाले एटीएम के बारे में सुना या देखा है?

 

अब चीन के बड़े शहर शंघाई में एक शॉपिंग मॉल में ऐसा एटीएम लगाया गया है जिसमें सोने के बदले रुपये मिलेंगे। यह शंघाई का पहला Gold-to-Cash ATM है, जो कभी चर्चे में बना हुआ है। Gold Deposit ATM शंघाई लोगों को उनके सोने की ज्वैलरी बेचने और 30 मिनट में पैसे देने की सुविधा देता है। इसके लिए किसी तरह की कागजी लिखावट की जरूरत नहीं है।

 

Automated Gold Exchange की विशेषता है कि सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाता है और सोने की शुद्धता के साथ ही सोने के वजन के हिसाब से कीमत भी दिखाता है। Gold ATM Technology मशीन यह पता करती है कि सोना 99.99 प्रतिशत शुद्ध है या नहीं। लेकिन इसमें से थोड़ा सा सर्विस चार्ज भी काटा जाता है। इसके बाद रेट के अनुसार कैश एटीएम से निकलता है, जिससे आप बैंक से पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

 

इस स्मार्ट गोल्ड एटीएम को चीन के किंगहुड ग्रुप ने बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार इस मशीन की दीवानगी का आलम यह है कि इस मशीन के सामने लंबी लाइनें लग रही हैं। Gold to Currency Machine मई तक इस्तेमाल करने के लिए सभी अपॉइंटमेंट बुक हो चुके हैं। सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के कारण लोग अपनी पुरानी और फैमिली ज्वैलरी बेचने के लिए उत्साहित हैं। Gold ATM China आने वाले समय की तकनीक का उदाहरण है। सोने की कीमत पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ी है, जिससे लोग अपने सोने को बेचना चाहते हैं।

 

खास बात है कि सोने का लेनदेन मशीन 3 ग्राम से ज्यादा वजन और कम से कम 50% शुद्धता वाले सोने के गहनों को ही स्वीकार करती है।

 

सोना बदलो पैसा पाओ एटीएम की ये खूबियां ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। डिजिटल गोल्ड लेनदेन से सोने का ट्रांजैक्शन काफी आसान है।

 

For more visit  The India Moves

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?