Dark Mode
  • day 00 month 0000
राजस्थान में अब देखने को मिलेगा इन 7 महिला अफसरों का दबदबा

राजस्थान में अब देखने को मिलेगा इन 7 महिला अफसरों का दबदबा

7 महिला अफसर बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

राजस्थान (Rajasthan) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि राजस्थान (Rajasthan) में 7 महिला अफसर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनने जा रही है। बता दें कि साल 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अधिकारियों का राज्यवार कैडर आवंटन किया गया है। वहीं राजस्थान (Rajasthan) को इस 13 नए IAS अधिकारी (IAS officers) मिले है। परन्तु खास बात यह है कि इन 13 में से 7 महिला अफसर राजस्थान (Women Officers in Rajasthan) को मिली है। जो कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अच्छा कदम भी माना जा रहा है। राजस्थान में 7 महिला अफसर (7 women officers) राजस्थान की बेटियों के लिए एक प्ररेणादायक साबित होगी। राजस्थान में 7 महिला अफसर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर राज्य की सकारात्मक छवि बदलने में संघर्ष और सफलता की कहानी भी लिख सकती है।

वहीं इन 7 महिला अफसरों ने अपनी मेहनत और लगन से देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा यूपीएससी में सफलता हासिल की है और अब वे राजस्थान (Rajasthan) की प्रशासनिक व्यवस्था (administrative service) को संभालेंगी। आइए जानते हैं राजस्थान में 7 महिला अफसरों के बारें में-


राजस्थान में 7 महिला अफसर में किन महिलाओं के नाम शामिल

जानकारी के मुताबिक- राजस्थान (Rajasthan) सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों (IAS officers) को विभिन्न जिलों में सहायक कलक्टर (एसीएम) के पद पर लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिनमें राजस्थान में 7 महिला अफसर (7 women officers) शामिल की गई है। उम्मीद की जा रही है कि ये 7 महिला अफसर प्रदेशभर में प्रेरणादायक महिला प्रशासनिक अधिकारी के रुप में साबित होगी।


राजस्थान में 7 महिला अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

ये पल न सिर्फ राजस्थान (Rajasthan) के लिए गर्व का है, बल्कि देश की हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखती है। अब वे राजस्थान के प्रशासन में अहम भूमिका निभाएंगी।

आराधना चौहान :- आराधना चौहान इंदौर, मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक- उन्होंने बीटेक किया है और ये उनका चौथा प्रयास था। उन्हें 251वीं रैंक मिली। अब वे कोटा जिले में ACM के रूप में कार्य करेंगी।

सृष्टि डबास :- दिल्ली की रहने वाली सृष्टि डबास ने UPSC में 6वीं रैंक हासिल की। वहीं इससे पहले वे RBI मुंबई में HR विभाग में काम कर रही थीं। अब उन्हें उदयपुर में ACM बनाया गया है।


अदिति यादव :- अदिति यादव जो कि राजस्थान (Rajasthan) के बहरोड़ की रहने वाली हैं। अदिति ने पहले प्रयास में UPSC पास किया और 194वीं रैंक हासिल की। अब वे श्रीगंगानगर में ACM बनी हैं। वहीं ये राजस्थान को मिली 7 महिला अफसर में से एक है।


मेघा आनंद :- उत्तर प्रदेश के बरेली की मेघा आनंद ने इस बार 13वीं रैंक हासिल की। इससे पहले 2019 में उन्हें 311वीं रैंक मिली थी और वे रेलवे सेवा में चुनी गई थीं। अब उन्हें भीलवाड़ा ACM की जिम्मेदारी मिली है।


नेहा राजपूत उधव सिंह :- महाराष्ट्र की नेहा ने अपने पहले प्रयास में सफलता पाई और 51वीं रैंक हासिल की। UPSC से पहले वे एक डॉक्टर थीं। अब उन्हें अजमेर का ACM बनाया गया है।


ऐश्वर्या प्रजापति :- ऐश्वर्या उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यह उनका दूसरा प्रयास था और उन्होंने 10वीं रैंक हासिल की। पहले वे एलएनटी, विशाखापट्टनम में काम कर चुकी हैं। अब वे अलवर में ACM पद पर तैनात हैं।


स्वाति शर्मा :- राजस्थान में 7 महिला अफसरों (Female Officers) में से एक नाम स्वाति शर्मा का भी आता है जो कि झारखंड के सतना की रहने वाली हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में UPSC पास किया और 15वीं रैंक पाई। अब वे बीकानेर की ACM हैं।

वहीं इन राजस्थान को मिली इन 7 महिला अफसरों के साथ ही 6 पुरुष IAS अफसरों को भी ACM की ज़िम्मेदारी दी गई है।


राजस्थान में 7 महिला अफसरों की सकारात्मक भागीदारी

बता दें कि इस साल की UPSC पोस्टिंग में महिलाओं की संख्या देखकर यह साफ है कि प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते राजस्थान (Rajasthan) में 7 महिला अफसरों (7 women officers) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ये अफसर न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत रोल मॉडल बनेंगी। इनका चयन यह भी दिखाता है कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में की गई तैयारी से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है। इसी के साथ इन 7 महिला अफसरों (7 women officers) की सफलता न सिर्फ राज्य (Rajasthan) बल्कि पूरे देश की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?