Dark Mode
  • day 00 month 0000
भारत-चीन को नाटो की सख्त चेतावनी – रूस से तेल खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ!

भारत-चीन को नाटो की सख्त चेतावनी – रूस से तेल खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ!

अगर आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या चीन के राष्ट्रपति, तो यह खबर आपके लिए है। नाटो चीफ मार्क रूट ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर भारत, चीन और ब्राज़ील ने रूस से तेल और गैस खरीदना नहीं रोका, तो उन पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाया जाएगा। ये सज़ा अमेरिका भी लागू कर सकता है। मतलब ये कि अगर रूस से सस्ता तेल लिया, तो इसका आर्थिक झटका बहुत बड़ा हो सकता है।

 

ट्रंप ने पहले ही धमकी दे दी थी कि अगर रूस 50 दिनों के अंदर शांति समझौते पर राज़ी नहीं होता, तो जो देश उससे तेल खरीद रहे हैं, उन्हें अमेरिका सख्त टैरिफ देगा। अमेरिकी सीनेटर तो 500% टैरिफ का बिल भी लाने की तैयारी में हैं।

 

मार्क रूट ने कहा, “अगर आप बीजिंग या दिल्ली में बैठकर रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो पुतिन को कॉल करिए और कहिए कि वो शांति वार्ता पर गंभीर हो। वरना भारत, चीन और ब्राज़ील को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।”

 

भारत और चीन रूस से सबसे ज़्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले देश हैं। 2024 में भारत ने रूस से हर दिन करीब 2 मिलियन बैरल तेल खरीदा जिसकी कीमत करीब 52.73 बिलियन डॉलर थी। वहीं चीन ने भी करीब इतने ही तेल का आयात किया जिसकी वैल्यू रही करीब 78 बिलियन यूरो। दोनों देशों ने मिलकर मार्च 2023 में रूस के 91% तेल का आयात किया था।

 

अब सवाल ये है – क्या अमेरिका और नाटो की ये धमकी भारत और चीन के फैसले बदल देगी? क्या सस्ते तेल का ये सौदा अब महंगा पड़ सकता है? और क्या भारत पर अमेरिका की ओर से नया टैरिफ वॉर शुरू होने वाला है? फिलहाल दुनिया की नजर अब इन तीन देशों पर टिकी है – भारत, चीन और ब्राज़ील। अगर इन्होंने रूस से दूरी नहीं बनाई, तो जल्द ही इन पर भारी आर्थिक सज़ा लागू हो सकती है।

 

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?