Dark Mode
  • day 00 month 0000
Nag Panchami 2025: जानिए नागपंचमी कब है, कैसे करें पूजा और शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2025: जानिए नागपंचमी कब है, कैसे करें पूजा और शुभ मुहूर्त

जानें नाग पंचमी 2025 से जुड़ी जरुरी बात 

 

नागपंचमी 2025 (Nag Panchami 2025) का पर्व हर साल की तरह इस बार भी सावन महीने में बड़े श्रद्धा-भाव से मनाया जाएगा। वैसे तो सावन के महीने में कई सारे तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिनमें से एक नाग पंचमी भी है, जो नाग देवता को समर्पित है। इस दिन नाग देवता की पूजा का खास महत्व होता है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर पूजा करने से कालसर्प दोष शांत होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए इस खास दिन से जुड़ी सारी जानकारी आसान भाषा में जानते हैं।

 

Nag Panchami 2025 कब है?

 

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की रात 11:24 बजे से होगी और इसका समापन 30 जुलाई की सुबह 12:46 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार नाग पंचमी का पर्व इस साल 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।

 

नागपंचमी 2025 शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2025 Puja Muhurat)

 

नागपंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई 2025 को सुबह 05:41 बजे से 08:23 बजे तक रहेगा। इसी समय पर नाग देवता की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। इस समय पूजा करने से भगवान नागदेवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप घर में पूजा कर रहे हैं, तो इस मुहूर्त के दौरान ही पूजा विधि के अनुसार दूध, फूल, चावल और हल्दी अर्पित करें। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सभी संकट दूर होते हैं।

 

नाग पंचमी का महत्व (Nag Panchami 2025 Significance)

 

सनातन धर्म में नाग देवता को विशेष स्थान प्राप्त है। Nag Panchami 2025 के दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष में राहत मिलती है। यह दिन नागों के सम्मान और सुरक्षा को समर्पित होता है। मान्यता है कि नाग पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सुरक्षा का वातावरण बनता है।

 

नागपंचमी 2025 पूजा विधि (Nag Panchami 2025 Puja Vidhi)

 

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
  • घर के पूजा स्थल पर नाग देवता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • अगर प्रतिमा न हो तो आप आटे से सांप बनाकर भी पूजा कर सकते हैं।
  • नाग देवता को दूध, जल, हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करें।
  • 'ॐ नागदेवाय नमः'' मंत्र का जप करें।
  • नाग पंचमी की कथा पढ़ें या सुनें और आरती करें।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?