
पीएम मोदी मालदीव के दौरे पर रवाना, 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
-
Chhavi
- July 25, 2025
पीएम मोदी मालदीव के दौरे पर, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज ब्रिटेन से मालदीव (Maldives) के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यह यात्रा उनकी दो देशों की विदेश यात्रा का दूसरा चरण है। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस 2025 (60th Independence Day) समारोह में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल होंगे। मालदीव यात्रा (Maldives visit) का यह निमंत्रण उन्हें राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू (President Dr. Mohammed Muizzu ) की ओर से मिला है।
भारत-मालदीव संबंधों के लिए अहम यात्रा
यह पीएम मोदी (PM Modi) की तीसरी मालदीव यात्रा है। खास बात यह है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (President Mohammed Muizzu) के सत्ता संभालने के बाद, यह मालदीव में किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है। इस यात्रा से भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों (India-Maldives relations)को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भारत विरोधी बयानों के बाद पहली बार दौरा
हाल ही में मालदीव के कुछ नेताओं द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयानों और अभियानों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव देखा गया था। ऐसे में पीएम मोदी का यह मालदीव दौरा रिश्तों को फिर से सामान्य और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी (PM Modi) की पिछली मालदीव यात्रा जून 2019 में हुई थी।
भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ में मालदीव की अहम भूमिका
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस यात्रा को लेकर कहा कि मालदीव, भारत की ‘Neighborhood First Policy' और ‘Ocean Policy' का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भारत, मालदीव का एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच करीब 50 करोड़ डॉलर से अधिक का व्यापार होता है। यह यात्रा इन भारत-मालदीव आर्थिक संबंधों (India-Maldives economic relations.) को और गहरा कर सकती है।
ब्रिटेन यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे पीएम मोदी
मालदीव के दौरे से पहले पीएम मोदी यूके यात्रा पर थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही। पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (PM Keir Starmer ) से मुलाकात कर भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत की। साथ ही स्टार्मर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
किंग चार्ल्स से मुलाकात और सुरक्षा पर चर्चा
ब्रिटेन यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स III (King Charles III) से भी मुलाकात की और उन्हें 'पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एक पौधा भेंट किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने पहल्गाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और ब्रिटिश नेतृत्व द्वारा उसकी निंदा करने पर आभार जताया। यह कदम भारत-मालदीव और भारत-ब्रिटेन सुरक्षा सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1801)
- अपराध (136)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (752)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (549)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (432)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (142)
- बिहार (131)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (330)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..