
पढ़िए आज 26 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 26, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव पहुंचने पर उन्हें भव्य स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। औपचारिक स्वागत समारोह के दौरान मोदी का गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ। इस दौरे को भारत-मालदीव संबंधों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए करीब ₹2000 करोड़ की लागत से एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ अनुबंध किया है। 70% से अधिक स्वदेशी तकनीक वाले ये रडार विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन जैसी हवाई चुनौतियों की पहचान में मदद करेंगे।
- दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और उन्होंने OBC वर्ग को पर्याप्त संरक्षण नहीं दिया, यह उनकी बड़ी गलती थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय उन्हें इन मुद्दों की गहराई से समझ नहीं थी। राहुल गांधी ने जातीय जनगणना करवाने की प्रतिबद्धता जताते हुए गलती सुधारने का वादा किया।
- संसद में लंबे समय से 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की विपक्ष मांग कर रहा था, जिसे लेकर लगातार हंगामा हो रहा था। आखिरकार सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनने के बाद लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग स्वीकार कर ली गई है। अब 28 जुलाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा होगी।
- भारत ने चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में पहली हाइड्रोजन-चालित कोच का सफल परीक्षण किया। देश अब 1,200 HP की हाइड्रोजन ट्रेन भी विकसित कर रहा है। ये कदम भारत को हरित रेल तकनीक में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि भवन में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। शिवराज ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में केंद्र और राज्य मिलकर कार्य करेंगे।
- गुजरात के राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत 185 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने पाकिस्तान से विस्थापित और कच्छ, मोरबी व राजकोट में बसे लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे।
- मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में जहां सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर था, वहीं भाजपा सरकार में यह 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। उन्होंने अयोध्या और मथुरा का जिक्र कर कांग्रेस पर तंज कसा और किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया
- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मोबाइल मेडिकल वैन सेवा की शुरुआत की। ये वैन डांग, दाहोद, साबरकांठा और अरावली जैसे आदिवासी बहुल इलाकों में जाकर घर-घर इलाज, मुफ्त दवाएं और ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएंगी।
- तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका एक इंजन अपराध में और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा है। उन्होंने CBI, ED और इनकम टैक्स को विपक्ष के लिए इस्तेमाल होने वाला हथियार बताया।
- चंडीगढ़ में भटिंडा पुलिस की पीसीआर टीम के चार जवानों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। इन जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सिरहिंद नहर में गिरी कार से 11 लोगों की जान बचाई। स्वतंत्रता दिवस पर इन्हें ‘मुख्यमंत्री प्रोटेक्टर मेडल’ से नवाज़ा जाएगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1804)
- अपराध (136)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (754)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (550)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (433)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (143)
- बिहार (131)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (330)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%