Dark Mode
  • day 00 month 0000
मौसम विभाग ने किया मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद करने का हुआ आदेश

मौसम विभाग ने किया मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद करने का हुआ आदेश

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसा बुरा हाल है। जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई बारिश रेड अलर्ट यानि मुंबई में बारिश को लेकर गंभीर खतरा का संकेत हैं। इसलिए मुंबई में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घर के अंदर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।

 

मुंबई और ठाणे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के सभी स्कूलों और महाविद्यालयों में आज, सोमवार (18 अगस्त 2025) छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहर में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पानी भरने से ट्रैफिक जाम भी घंटो तक रहा। ऑफिस टाइम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर जूझते देखा गया। मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं।


मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और भी ज़्यादा बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। एयरलाइन्स इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, "मुंबई में बारिश का असर जारी है और कुछ हिस्सों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश और जमा पानी के कारण एयरपोर्ट जाने वाले कुछ रास्तों पर यातायात धीमी गति से चल रहा है। अगर आप आज फ्लाइट पकड़ने वाले हैं, तो हमारी सलाह है कि आप जल्दी निकलें और हमारे ऐप और वेबसाइट के जरिए अपनी फ्लाइट की जानकारी देखते रहें।

 

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में सोमवार की रात से भारी बारिश लगातार हो रही है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई में भारी बारिश के कारण कुर्ला, सायन, किंग्स सर्कल, हिंदमाता, अंधेरी, परेल, किंग्स सर्कल, जेपी रोड, मिलन सबवे और एलबीएस रोड में घुटनों तक पानी जमा हो गया है। मुंबई महानगरपालिका आयुक्त ने सभी आपातकालीन सेवाओं को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।


मुंबई बारिश रेड अलर्ट के चलते मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, प्रिय मुंबईवासियों, ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश जारी रहने के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कई इलाकों से जलभराव और दृश्यता कम होने की खबरें आ रही हैं। कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं और केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 पर डायल करें। आपकी सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि है।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Frequently Asked Questions

 


Q1. मौसम विभाग ने मुंबई में कब और क्यों रेड अलर्ट जारी किया?

Ans. मौसम विभाग ने 18 अगस्त 2025 को रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में कई दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है, सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोगों को घर पर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।

 

Q2. रेड अलर्ट के चलते कौन-कौन से स्कूल और कॉलेज बंद होंगे?
Ans. हाँ, रेड अलर्ट के चलते स्कूल और कॉलेज बंद किये गए हैं।

 

Q3. नागरिकों को रेड अलर्ट के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
Ans. मुंबई को लोगों को रेड अलर्ट के दौरान घर से बाहर तभी निकले जब बहुत जरुरी काम हो। अपने आस-पास इलाके में ही निकले जिससे घर पहुँच सकें।

 

Q4. मुंबई में भारी बारिश के कारण कौन-कौन से इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं?
Ans. मुंबई में भारी बारिश के कारण कुर्ला, सायन, किंग्स सर्कल, हिंदमाता, अंधेरी, परेल, किंग्स सर्कल, जेपी रोड, मिलन सबवे और एलबीएस रोड में घुटनों तक पानी जमा हो गया है।

 

Q5. नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए कौन-कौन से निर्देश दिए गए हैं?
Ans. मुंबई को लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?