
BSF Foundation Day : गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर दौरे पर, BSF ट्रेनिंग कैंप में शाह ने शहीदों को किया नमन
-
Anjali
- December 8, 2024
BSF Foundation Day : जोधपुर स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में स्थापना दिवस का समारोह मनाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह इसमें शामिल हुए हैं। यह बीएसएफ का हीरक जयंती वर्ष भी है। इसके लिए शनिवार देर रात करीब 12 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उनकी अगवानी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 60वें स्थापना दिवस (राइजिंग डे) परेड में शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड से पहले BSF विंग के स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव ने आसमान से सुरक्षा का जायजा लिया।
आतंकियों को मारने वाले होंगे सम्मानित
2020 में जम्मू में पाकिस्तान की गोलीबारी का मुकाबला करने वाले 7 जवानों को पुलिस मेडल गैलेंट्री पदक दिया जाएगा। इसमें कांस्टेबल अवनीश कुमार, मोहम्मद बाकीबुल्ला हक, अनिल शर्मा, अवतार सिंह, राजू चौधरी, बी रामानुजेय, अनिल यादव शामिल हैं। इन्होंने मुकाबला करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को मार गिराया था। कांस्टेबल अमित कुमार सिंह को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों की राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेंगे।
स्थापना दिवस पर परेड ही क्यों?
भारत सहित सभी देशों के सुरक्षा बलों और सेना के स्थापना दिवस पर भव्य परेड का आयोजन करते हैं। यह प्रथा रोमन साम्राज्य से चली आ रही है। उस समय जब सेना युद्ध से विजयी होकर लौटती थी तब वह जनता के बीच जाते थे, जहां उनका स्वागत होता था। इस दौरान सैनिक अपना शौर्य दिखाते थे। तब से सभी राष्ट्रों में यह चलन है. समय बदलने के साथ शांति काल में सेनाएं और सुरक्षा बल अपने स्थापना दिवस पर अपनी वर्ष भर की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं। बहादुरों का सम्मान भी किया जाता है। 1965 में बीएसएफ की स्थापना के बाद से यह क्रम जारी है। 2014 तक यह परेड दिल्ली में ही आयोजित होती थी, लेकिन उसके बाद से लगातार अन्य फ्रंटियर पर इसका आयोजन किया जा रहा है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1890)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (779)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (572)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (545)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (451)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..