
HMPV Virus : मुंबई में मिला भारत का 9वां HMPV का मामला, 6 महीने की बच्ची को लिया चपेट में
-
Neha
- January 8, 2025
HMPV Virus : कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानि HMPV का महाराष्ट्र में बुधवार को तीसरा केस मिला है। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली है। उसे 1 जनवरी को खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब वह ठीक है। ये मुंबई का जहां पहला केस है, वहीं देश में अब तक कुल 9 मामले इस वायरस के सामने आ चुके हैं।
राज्यों ने अपने यहां बढ़ाई सतर्कता, गुजरात के अस्पतालों में बनाए आइसोलेशन वार्ड
HMPV के केस सामने आने के बाद अन्य राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips : कड़ाके की ठण्ड में खाएं ये चीजें, पूरे साल आपसे कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
कोविड-19 से मिलते हैं HMPV के लक्षण, केंद्र ने जागरूकता फैलान की दी सलाह
HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को 'इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस' और 'सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज' जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- देसी घी के ऐसे फायदे सुनकर रह जाएंगे हैरान, सालों तक बनाए रखेगा आपको जवान
विशेषज्ञ वायरस मानने से कर रहे इनकार, अभी तक 10 साल तक के बच्चे हुए संक्रमित
हालांकि कुछ विशेषज्ञ इसे वायरस मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि साल 2001 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। इसके बाद ये दुनिया में फैला। ये सांस लेने से और हवा के माध्यम से फैलता है। ये सभी एज ग्रुप के लोगों पर असर करता है। हालांकि भारत में अभी तक जितने भी केस सामने आए हैं, उनमें सभी संक्रमित 10 साल तक के बच्चे ही हैं। वहीं WHO भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि कोरोना जैसी महामारी बनने से पहले ही इसे नियंत्रित किया जा सके।
ये भी पढ़ें- झुंझुनूं फिर से जिंदा हो गया चिता पर लेटा मरा हुआ आदमी, चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..