
Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी
-
Anjali
- October 13, 2024
Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री(CM) नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह एक गंभीर खबर है और यह दिखाती है कि राजनीतिक प्रतिक्रियाओं से असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। जिसमें धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
व्हाट्सऐप ग्रुप पर मिली धमकी
यह एक गंभीर मामला है। जिसमें सीएम को व्हाट्सऐप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी कि राजनीति में तनाव और हिंसा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। जो कि उनकी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करती है। लेकिन इस तरह की धमकियाँ लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकती है और समाज में अस्थिरता पैदा करती है।
आरोपी को किया गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि- जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, उसी दौरान FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धमकी देने को लेकर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विधानसभा चुनाव में रहे विजेता
हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP को बड़ी जीत दिलाई है। वहीं हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। जहां नायब सिंह 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम(CM) पद की शपथ लेंगे। उस दौरान नरेंद्र मोदी(PM) के साथ भाजपा के शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।
-Edited by Renuka
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1890)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (779)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (572)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (545)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (451)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..