
Weather Update : दिल्ली में कोहरे के साथ ठंड का असर, जानें राजस्थान के मौसम का हाल
-
Renuka
- January 24, 2025
Today Weather : देशभर में पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है, वहीं राजधानी दिल्ली में भी लगातार मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। 2 दिनों तक तेज धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, परन्तु अब तापमान में वापस गिरावट देखी गई है। इसी के साथ पहाड़ी राज्यों में खराब मौसम और बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में टेंशन बढ़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से इन राज्यों के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस पर बना हुआ है।
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR के लोगों को अब आगामी एक सप्ताह तक कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते ठंड फिर बढ़ जाएगी, बता दें कि 23 जनवरी को एनसीआर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम में लगातार बदलाव के कारण डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि वे लापरवाही ना बरतें।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
बता दें कि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं इन राज्यों का तापमान माइनस पर ही बना हुआ है। इसी के चलते मौदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, साथ ही कई राज्यों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने समेत ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। केरल और तमिलनाडु में भी आगामी 3 दिन तक तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। बता दें कि गुरुवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं भरतपुर में 2.0 मिलीमीटर और टोडा भीम, बयाना में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, चुरू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, संगरिया में 8.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.6 डिग्री तथा सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..