Dark Mode
  • day 00 month 0000
Diwali Holiday 2024: दीपावली पर कितने दिन रहेगी सरकारी छुट्टी? यहां देखें लिस्ट

Diwali Holiday 2024: दीपावली पर कितने दिन रहेगी सरकारी छुट्टी? यहां देखें लिस्ट



Diwali 2024 : हर साल दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और लोग इसे उत्साह के साथ मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी अवसर पर भारत के अलग-अलग राज्यों में सरकारी छुट्टियों की भी घोषणा की जाती है लेकिन इस बार दीपावली को लेकर भी लोगों में कन्फ्यूजन हो रहा था कि यह त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा या फिर 1 नवंबर को। आइए, जानते हैं कि इस बार दिवाली पर किस राज्य में कितनी छुट्टियां मिलेंगी:

 

यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश दिया गया है, जबकि 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी और तीन नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। सरकार की ओर से जारी आदेश में इन दिनों की ही छुट्टी घोषित की गई है, जबकि एक नवंबर को स्थिति साफ नहीं है। महाराष्ट्र में आमतौर पर दिवाली पर दो दिन की छुट्टी रहती है। एक और दो नवंबर को दिवाली पर यहां सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बच्चों के लिए स्कूलों में दिवाली से पहले और बाद में सात से 10 दिन की छुट्टी हो सकती है। दिल्ली में एक नवंबर को दिवाली की छुट्टी होगी। हालांकि, स्कूलों में बच्चों के लिए 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक की छुट्टी घोषित की गई है, ताकि बच्चे परिवार के साथ इस त्योहार को मना सकें।

 

दीपावली को लेकर दूर हुआ कंफ्यूजन
सरकार की तरफ से जारी आदेश में यह साफ क‍िया गया है क‍ि इस साल दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा और इस दिन भी छुट्टी रहेगी। भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। सरकार ने अभी तक 1 नवंबर के लिए छुट्टी घोषित नहीं की है। इस पर अभी स्पष्टता नहीं है कि 1 नवंबर को सरकारी ऑफ‍िस खुले रहेंगे या बंद रहेंगे।

 

तमिलनाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कब हैं हॉलीडे?
तमिलनाडु में इस बार दिवाली पर दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है, 31 अक्टूबर और एक नवंबर को। यहां पटाखों और मिठाइयों का विशेष महत्व होता है, इसलिए लोग इस दौरान खास तैयारी करते हैं। गुजरात में दिवाली के साथ-साथ नववर्ष भी मनाया जाता है। यहां दिवाली पर तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है, जो 31 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक होगी। इस दौरान लोग घरों की साफ-सफाई और पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं। पश्चिम बंगाल में काली पूजा और दिवाली एक साथ मनाई जाती है। यहां एक और दो नवंबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही प्रशासन ने 31 अक्टूबर को काली पूजा के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है।

 

मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान?
मध्य प्रदेश में दिवाली के मौके पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। एक और दो नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे, जिससे लोग दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में दिवाली के दौरान दीयों की सजावट का विशेष चलन रहता है। बिहार में इस बार दिवाली पर दो दिन की छुट्टी मिलेगी। एक नवंबर और दो नवंबर को यहां छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही छठ पूजा के लिए भी छुट्टियों का विस्तार किया जा सकता है। राजस्थान में इस साल दिवाली पर तीन दिन की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यहां पर मिट्टी के दीयों और पारंपरिक सजावट की खास परंपरा है।

 

सभी डीएम और कोषागारों को जारी क‍िया आदेश
सरकार के ऐलान के बाद यह कन्फ्यूजन दूर हो गया है क‍ि इस बार 31 अक्टूबर को ही दीपावली का त्‍योहार मनाया जाएगा। मुख्य सचिव दीपक कुमार की तरफ से प्रदेश के सभी डीएम और कोषागारों को जारी क‍िये गए आदेश के अनुसार दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी जारी करने का आदेश द‍िया गया है। इससे द‍िवाली को लेकर भी भ्रम की स्थिति साफ हो गई है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?