Dark Mode
  • day 00 month 0000
पीएम मोदी साइप्रस में सर्वोच्च नागरिक से सम्मानित

पीएम मोदी साइप्रस में सर्वोच्च नागरिक से सम्मानित

पीएम नरेंद्र मोदी का 2014 से 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान 

 

साइप्रस में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का स्वागत "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ किया। साइप्रस में पीएम मोदी की लोकप्रियता भारत की ताकत को प्रदर्शित करती है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस में दूसरा दिन है। पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा, जो देश का सबसे बड़ा सम्मान है। यह नरेंद्र मोदी का 2014 से 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

 

साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान मिलने पर कहा, "राष्ट्रपति, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III के लिए, मैं आपका, साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और 'वसुधैव कुटुंबकम' की विचारधारा का सम्मान है।

 

यह सम्मान शांति और साझेदारी का प्रतीक

 

साइप्रस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान में पीएम ने आगे कहा कि "मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ के लिए समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की ओर से, मैं इस सम्मान को बहुत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी सक्रिय साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुएगी। साथ मिलकर, हम न केवल अपने दोनों देशों की प्रगति को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण में भी योगदान देंगे।

 

दुनिया का 50% डिजिटल लेन-देन भारत में

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती की संभावनाओं पर बल दिया और कहा कि भारत और साइप्रस के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल भुगतान, पर्यटन, रक्षा, लॉजिस्टिक्स और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में गहरा सहयोग हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। “आज दुनिया के 50 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन भारत में होते हैं, जिसका श्रेय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को जाता है,” उन्होंने कहा। इस क्रम में NPCI इंटरनेशनल और यूरोबैंक साइप्रस के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सीमा-पार भुगतान संभव हो सकेगा।

 

23 साल बाद साइप्रस दौरा

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि 23 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का साइप्रस दौरा हो रहा है। पीएम मोदी ने रविवार को साइप्रस में "इंडिया-साइप्रस CEO फोरम" को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ रफ्तार विकास यात्रा और डिजिटल क्रांति की ज़बरदस्त तस्वीर पेश की। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में UPI के ज़रिए हो रहे हैं, जो हमारी तकनीकी ताकत और वित्तीय समावेशन का बड़ा उदाहरण है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में टैक्स सुधार, GST लागू करना, कॉर्पोरेट टैक्स घटाना और पुराने कानूनों को हटाने जैसे कई अहम कदम उठाए गए हैं जिससे Ease of Doing Business को बढ़ावा मिला है।

 

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स द्वारा लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत किए जाने से इस यात्रा ने भारत-साइप्रस संबंधों में नई गति का संकेत दिया, जिसमें दोनों देशों ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में गहन सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जताई।

 

सी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?