Dark Mode
  • Thursday 17 July 2025 21:15:33
दूसरे इंसान को छूने से क्या आपके भी लगता है करंट? आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण

दूसरे इंसान को छूने से क्या आपके भी लगता है करंट? आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण

Reason Electric Shock in Human Body: कई बार जब आप किसी इंसान को छूते हैं तो करंट का झटका जैसा महसूस होता है या सुई की चुभन जैसा एहसास होता है। और ऐसा अक्सर सर्दी के दिनों में देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये ख्याल आया कि आखिर ऐसा क्यों होता है। कुछ लोग सोचते हैं कि ये कोई जादू है तो कुछ को पता ही नहीं कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे का साइंस क्या है? आइये बताते हैं…

 

पहले साइंस समझ लीजिये
दुनिया की हर चीज एटम से मिलकर बनी है। जिसमें इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। साइंस के मुताबिक हमारे शरीर में भी इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन पाए जाते हैं। इलेक्ट्रॉन में गिनेटिव चार्ज (-VE) होता है, जबकि प्रोटॉन में (+VE) पॉजिटिव चार्ज। अधिकतर समय हमारे में शरीर में इलेक्टॉन और प्रोट्रॉन्स बराबर होते हैं, लेकिन कभी-कभार ये डिसबैलेंस हो जाते हैं। इस परिस्थिति में शरीर में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स में काफी हलचल पैदा हो जाती है या ये बाउंस करने लगते हैं।

 

क्यों लगता है इंसान को छूने से करंट

दूसरे इंसान को छूने से क्या आपके भी लगता है करंट? आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण

दरअसल जिस इंसान के शरीर में इलेक्ट्रॉन की संख्या बढ़ जाती है उनके शरीर में नेगेटिव चार्ज भी बढ़ जाता है। ऐसे में जब नेगेटिव इलेक्ट्रॉन किसी इंसान या चीज में मौजूद पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैज्ञानिकों की मानें तो जब निगेटिव इलेक्ट्रॉन्स, पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तो किसी इंसान और चीज को छूने से करंट लगता है।

इन चीजों को छूने से लगता है करंट
अब ये भी जान लेते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें छूने से ज्यादा करंट लगता है। सबसे ज्यादा करंट सर्दी के मौसम में महसूस होता है। ये विंटर्स में ऊनी कपड़ों को छूने, मेटल की चीजों को छूने और नायलॉन, पॉलिएस्टर जैसे कपड़ों को छूने से लगता है। इसके अलावा बालों को छूने से भी करंट लगता है। बालों में चिड़चिड़ की आवाज भी आती है।

 

सर्दी या गर्मी कब ज्यादा होता है ये
हालांकि किसी को छूने से करंट किसी भी मौसम में लगता है। फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी या फिर बरसात। लेकिन सर्दी के मौसम में ये ज्यादा ही होता है। यहां तक की खूले हुए बालों में भी कई बार झनझनाहट का एहसास होता है। इंसान की बॉडी से लगने वाला करंट बिजली के झटके से भी ज्यादा तेज लगता है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?