Dark Mode
  • day 00 month 0000
Bihar Elections 2025 : प्रियंका गांधी ने बिहार में भरी चुनावी हुंकार, महागठबंधन की नई रणनीति

Bihar Elections 2025 : प्रियंका गांधी ने बिहार में भरी चुनावी हुंकार, महागठबंधन की नई रणनीति

बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, बिहार की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। वहीं बिहार चुनाव प्रचार (Bihar Election Campaign) के इस दौर में सभी प्रमुख दल अपनी ताकत झोंक चुके हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) के तहत सहरसा के सोनबरसा में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस की ओर से कई अहम वादे किए ।

क्या है कांग्रेस की वापसी रणनीति


बता दें कि बिहार चुनाव प्रचार में कांग्रेस इस बार पूरी ताकत से मैदान में है। इसी के साथ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने दो जनसभाएं और एक रोड शो कर जनता से सीधे संवाद किया । बताया जा रहा है कि उनका उद्देश्य स्पष्ट था बिहार की राजनीति में कांग्रेस की खोई हुई पकड़ को फिर से मजबूत करना। बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ मिलकर बिहार सरकार बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

जनसभा में महागठबंधन के वादों की लगी झड़ी


बता दें कि सोनबरसा की जनसभा में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि- अगर महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार बनी तो कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बिहार सरकार की योजनाओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा-
- परीक्षा की फीस माफ की जाएगी।
- जॉब कैलेंडर के तहत समय पर नियुक्तियां होंगी।
- निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाएगा।
- युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी।
- शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कहा जा रहा है कि इन वादों के जरिए कांग्रेस ने बिहार चुनाव प्रचार में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया । बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में यह घोषणाएं जनता को आकर्षित करने का प्रयास हैं।

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला

वहीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री को रोजगार और विकास पर ध्यान देना चाहिए, न कि अपमान की राजनीति पर। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि- एक ‘अपमान मंत्रालय’ बना देना चाहिए जो हर विरोध को अपमान समझे और उसका रिकॉर्ड रखे। यह बयान बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में चर्चा का विषय बन गया है। 

महागठबंधन की दिखी एकजुटता


महागठबंधन (Mahagathbandhan) के तहत कांग्रेस अन्य दलों के साथ मिलकर बिहार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। बिहार चुनाव प्रचार (Bihar Election Campaign) में यह गठबंधन सामाजिक न्याय, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर जनता को लुभाने की कोशिश कर रहा है। वहीं बिहार चुनाव 2025 में यह गठबंधन एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है। इसके अलावा जनसभाओं में उमड़ी भीड़ और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के भाषणों पर तालियों की गूंज यह दर्शाती है कि बिहार की राजनीति में बदलाव की चाह है। कांग्रेस की रणनीति और महागठबंधन की एकजुटता बिहार चुनाव प्रचार को नई दिशा दे रही है।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?