Bihar Elections 2025 : सीएम नीतीश कुमार का वीडियो संदेश, क्या बदलेगा बिहार चुनाव का समीकरण
-
Renuka
- November 1, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। इसी के चलते सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने बिहार की राजनीति (Bihar politics) में अपने योगदान और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया है।
बिहारी पहचान को दिलाया सम्मान
सीएम नीतीश कुमार का वीडियो संदेश (Nitish Kumar Video Message) बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) के प्रचार अभियान का एक अहम हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि- जब उन्हें बिहार की सत्ता मिली थी, तब बिहारी शब्द को अपमानजनक माना जाता था। लेकिन एनडीए सरकार (NDA Government) के नेतृत्व में उन्होंने इस छवि को बदलने का दावा किया । वहीं उन्होंने कहा कि- ''अब बिहारी कहलाना सम्मान की बात है'' । यह बात उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के प्रचार में कई बार दोहराई है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 1, 2025
डबल इंजन सरकार की सराहना
सीएम नीतीश कुमार ने अपने वीडियो संदेश (Nitish Kumar Video Message) में एनडीए सरकार की डबल इंजन नीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों ने मिलकर बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जनता से अपील की कि वे 6 और 11 नवंबर को एनडीए सरकार को वोट दें ।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समावेश
नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का वीडियो संदेश महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, जबकि एनडीए सरकार (NDA Government) ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। अब महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के लिए काम कर सकती हैं। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने अपने वीडियो संदेश में 2005 के समय को याद करते हुए कहा कि- उस दौर में बिहार की राजनीति (Bihar politics) में अपराध, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का बोलबाला था । लेकिन एनडीए सरकार के तहत उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, शिक्षण संस्थानों का विकास किया और हर जिले तक सड़कें पहुंचाईं ।
आप सभी को पता है वर्ष 2005 से पहले बिहार में बिजली की क्या हालत थी? पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। राज्य के गांवों की बात तो दूर, राजधानी पटना में मुश्किल से लोगों को 7 से 8 घंटे ही बिजली मिल पाती थी। कभी-कभी रात में बिजली आने पर सोये हुये लोग जल्दी से उठकर पानी का मोटर… pic.twitter.com/NeLCX6hc7F
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 31, 2025
कब होंगे बिहार चुनाव 2025 के मतदान ?
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की 243 सीटों के लिए मतदान 6 और 8 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं बिहार चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं, लेकिन सीएम नीतीश कुमार का वीडियो संदेश (Nitish Kumar Video Message) इस चुनावी माहौल में एक भावनात्मक और रणनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही यह संदेश बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने की एक सशक्त कोशिश भी मानी जा रही है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2426)
- अपराध (163)
- मनोरंजन (441)
- शहर और राज्य (340)
- दुनिया (1038)
- खेल (454)
- धर्म - कर्म (771)
- व्यवसाय (193)
- राजनीति (597)
- हेल्थ (209)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (572)
- हरियाणा (80)
- मध्य प्रदेश (74)
- उत्तर प्रदेश (291)
- दिल्ली (336)
- महाराष्ट्र (211)
- बिहार (358)
- टेक्नोलॉजी (225)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (133)
- शिक्षा (126)
- नुस्खे (97)
- राशिफल (431)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (26)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (3)
- छत्तीसगढ (11)
- गुजरात (23)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (15)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..