
कई राशियों के बनने वाले है शुभ योग, आइये जाने आज का राशिफल
-
Manjushree
- March 21, 2025
Today's horoscope: 21 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए खास रहेगा। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी मां को समर्पित है। इस दिन विधि पूर्वक लक्ष्मी मां की पूजा अर्चना की जाती है। आइये जाने जॉब, करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए आज का राशिफल।
मेष राशिफल
मेष राशि के व्यक्ति जो रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मिलने की उम्मीद है। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। आने वाले दिनों को लेकर आप कोई प्लानिंग करेंगे। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई नया काम मिल सकता है। आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपको कार्य में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। काम पर आपका पूरा फोकस रहेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी नए काम को अंजाम दे सकते हैं। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने का दिन रहेगा। आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आप वाहनों का उपयोग सावधानी से करें। भगवान में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में लापरवाही नहीं करनी है। तनाव से दूर रहें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए आत्म-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। करियर पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। यदि कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर सकते हैं।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के व्यक्तियों को अपने कामों पर ध्यान देना होगा। आपकी प्रगति में आ रही बाधा दूर होगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। धन के मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़े - गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो तरबूज है रामबाण
तुला राशिफल
तुला राशि के व्यक्तियों के लिए आज दिन चिंता-मुक्त रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई बात किसी से बहुत ही सोच-समझकर कहनी है। आपको किसी दूसरे के मामले में बिना जरूरत के नहीं बोलना है। आप लोगों का अच्छा भी सोचेंगे, तो लोग इसे आपको स्वार्थी समझेंगे।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
धनु राशिफल
धनु राशि के व्यक्तियों को आज अपने वादे को पूरा करने में विलंब हो सकता है। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिशें बढ़ेंगी।
मकर राशिफल
मकर राशि के व्यक्तियों की भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्नचित रहेगा। आप यदि किसी काम को पूरा करने के लिए सोच रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के व्यक्तियों के लिए आज दिन लाभ से भरपूर होने वाला है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपको संतान के करियर पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, आप उनकी संगति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से बातचीत बढ़ेगी, जो आपके बिजनेस में खूब काम आएगी।
मीन राशिफल
मीन राशि के व्यक्तियों के लिए आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के प्रयास में लगे रहना होगा। आपका दांपत्य जीवन पहले से अच्छा रहेगा, आपको काम को लेकर कुछ शंकाएं होंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (774)
- अपराध (75)
- मनोरंजन (242)
- शहर और राज्य (300)
- दुनिया (332)
- खेल (228)
- धर्म - कर्म (378)
- व्यवसाय (130)
- राजनीति (443)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (243)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (142)
- दिल्ली (171)
- महाराष्ट्र (93)
- बिहार (52)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (64)
- शिक्षा (84)
- नुस्खे (52)
- राशिफल (203)
- वीडियो (650)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..