Dark Mode
  • day 00 month 0000
12 जून 2025 आज का राशिफल: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन आपके लिए?

12 जून 2025 आज का राशिफल: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन आपके लिए?

 

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: आज का राशिफल 12 जून 2025, दिन गुरुवार, सभी राशियों पर श्री हरी नारायण भगवान की कृपा रहेगी। हर राशि का स्वामी ग्रह है। दैनिक राशिफल में 12 जून 2025 को सभी राशियों के लिए सामान्य रहेगा। आज का पंचांग और राशिफल के अनुसार तुला और कन्या राशि के लिए चुनौतीभरा रहेगा। आइए जानें आज की भविष्यवाणी में 12 राशियों का राशिफल -

 

मेष (Aries) आज का राशिफल

 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि का दिन अच्छा है। किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। किसी बहसबाजी में न पड़ें। व्यापारिक वर्ग के लिए लाभ का दिन है। कोई पुरानी योजना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। बच्चों के साथ मौज-मस्ती में गुजरेगा।

 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के लिए आज का दिन धनधान्य में वृद्धि लेकर आएगा। कोई भी योजना को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लें। मशवरा कर लें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी रहेगी। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू कर रहे हैं तो जांच लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन मिथुन राशि को आर्थिक मामलों और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कहीं टूर का प्लान बना सकते हैं।

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन कर्क राशि के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी वाद-विवाद से बचें, बेहतर रहेगा। आकस्मिक लाभ से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग के करियर के लिए बेहतर दिन है। संतान पक्ष आपको खुशखबरी दे सकते हैं।

 

सिंह (Leo) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के लिए प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने घर के बड़े से पैतृक व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। अपनी वाणी में संयम रखें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि वालों के लिए आज सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी काफी हद तक सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।

 

तुला (Libra) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन तुला राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से तरक्की हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें।

 

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि साथी के साथ उनकी बॉंडिंग अच्छी रहेगी। आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी इसलिए नियंत्रण रखें। बॉस के सहयोग से कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। समझदारी से काम लें। भविष्य के लिए निवेश की योजना के लिए सलाह लें। आर्थिक लाभ बेहतर होगा। बेहतर मौके की तलाश में नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों की कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करें, तो थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। संतान को थोड़ी चिंता रहेगी। आप पारिवारिक जिम्मेदारी से चिंताग्रस्त रहेंगे।

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के लोग महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों से थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और दिनचर्या बदलें।

 

मीन (Pisces) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो वो पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके समझदारी और मेहनत से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 
 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?