
WTC फाइनल में पहुंच पाएगा भारत? पढ़ें पूरा गणित
-
Ashish
- December 31, 2024
ऑस्ट्रेलिया से मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा है। इस हार के बाद भारत 114 अंक और 52.78 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 118 अंक और 61.46 जीत प्रतिशत के साथ काफी आगे निकल गया है।
दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल में पंहुचा
रविवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सिर्फ एक स्थान खाली है, जिसके लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका पूरी कोशिश कर रहे हैं। चौथे टेस्ट में हार के बाद भारत अब अगर-मगर की स्थिति में है और उसके फाइनल की राह और भी मुश्किल हो गई है। अगर भारत को यहां से WTC फाइनल में जगह बनानी है तो उसे सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा।
भारत को जीतना ही होगा सिडनी टेस्ट
अगर भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2-2 से ड्रॉ कर लेता है, तो उसके पास फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका होगा। इस स्थिति में भारत को जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के नतीजे का इंतजार करना होगा। अगर श्रीलंका इस सीरीज में
ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा देता है, तो भारत WTC के फाइनल में पहुंच जाएगा। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया एक मैच में भी श्रीलंका को हरा देता है, तो भारत WTC फाइनल से बाहर हो जाएगा।
अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत जाता है, तो वह श्रीलंका से 2-0 से हारने पर भी फाइनल में पहुंच जाएगा, क्योंकि श्रीलंका से हारने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के 57.02 प्रतिशत अंक होंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1488)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..