
घरेलू पौधों के लिए करें फिटकरी का इस्तेमाल, फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप
-
Ashish
- January 19, 2025
बदलते दौर में लोगों को बागवानी इतनी पसंद आने लगी है कि हर किसी के घर में एक छोटा सा बगीचा नजर आता है। अब चाहे बालकनी में पौधे हों या फिर छत पर सजावट हो। इसके अलावा घर में अलग-अलग इनडोर पौधे भी नजर आते हैं, लेकिन लोगों को उनकी देखभाल करना मुश्किल लगता है। सही तरीका न पता होने की वजह से समाधान को लेकर परेशानी बढ़ जाती है।
पौधों के लिए क्यों फायदेमंद है फिटकरी
भले ही लोगों को यह अजीब लगे, लेकिन फिटकरी पौधों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एल्युमिनियम और पोटैशियम सल्फेट पौधों की ग्रोथ के साथ-साथ उन्हें मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह कीटनाशक का भी काम करता है। पौधे में फिटकरी डालने से उस पर फूल भी खिलने लगते हैं। पौधों की आसानी से देखभाल करने के लिए पौधों में फिटकरी 3 तरीकों से डाली जा सकती है।
फिटकरी का पानी डालें
पौधे में फिटकरी डालने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी लें और उसमें फिटकरी को पीसकर या उसके टुकड़े डाल दें। अब इसे चम्मच की मदद से मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को आप किसी भी पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं। लेकिन फिटकरी का पानी डालने से एक दिन पहले मिट्टी को थोड़ा सा सुखाकर गुड़ाई करना बेहतर होता है।

फिटकरी के टुकड़े डालें
अगर आप फिटकरी का पानी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो आप इसके टुकड़ों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फिटकरी के कुछ छोटे आकार के टुकड़े लें और उन्हें मिट्टी में दबा दें। इसके अलावा आप इन टुकड़ों को किसी कागज में लपेटकर भी मिट्टी में दबा सकते हैं। ध्यान रखें कि बड़े टुकड़े मिट्टी को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

गमले के नीचे कब रखें फिटकरी
अगर आप पौधों को चींटियों या कीड़ों से बचाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप गमले के नीचे फिटकरी रख दें या फिर इसे गमले की मिट्टी में मिला दें। यह कीटनाशक का काम करेगा, जिससे पौधों को बढ़ने में मदद मिलेगी, क्योंकि कीड़े विकास में बाधा बनते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..