Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 27 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि

Banke Bihariji 27 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि

Banke Bihariji 27 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार 27 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज के दिन नाजार पितरों को मनाने के लिए पीपल पेड़ पर जल चढ़ाएं और सात बार प्रदक्षिणा करें, साथ हीं संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में विष्णु का वास भी होता है, ऐसे में गुरुवार को पीपल की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति भी आती है।

 

आज का पंचांग- 27 फरवरी 2025

पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- अमावस्या
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा
सूर्योदय- 06:57 AM
सूर्यास्त - 06:14 PM
वार - गुरुवार

 

ये भी पढ़े- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में बना रिकॉर्ड, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?