
Today Weather : दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में बदल रहा मौसम का तेवर, जानिए पहाड़ी इलाकों के मौसम का हाल
-
Renuka
- February 8, 2025
Today Weather : फरवरी में मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है। अभी कई राज्य ठंड की चपेट में है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं पछुआ हवाएं दिन में शीतलहर का एहसास करा रही हैं, जिससे लोग अभी स्वेटर और रजाई का सहारा ले रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 08 फरवरी यानी आज पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-NCR में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं आज दिल्ली में हल्की बारिश के साथ कोहरे के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 फरवरी को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। और दिन में तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 08 परवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटों में कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। जिसके चलते वहां न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। वहीं बीते कल जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। मनाली, कुफरी, नारकंडा और केलांग में भी मध्यम बर्फबारी हुई है।
राजस्थान का मौसम
ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक- उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सर्द मौसम बना रहेगा, साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने अगले सप्ताह से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान भी जताया है। वहीं बीते कल शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके साथ ही करौली में 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ समेत कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा।

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
बता दें कि हरियाणा और पंजाब में कल पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही बारिश का अलर्ट भी जारी है। 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकती है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली और तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी गर्मी दोनों का अहसास हो रहा है।
यूपी में मौसम का मिजाज
उत्तरप्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले 08 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, यूपी में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। फिलहाल, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1208)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (323)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (259)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..