
पढ़िए आज 3 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 3, 2025
- पटना में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सिर्फ संगठन की बैठक नहीं, बल्कि संकल्प सभा है, जो बिहार और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के लिए है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 11 वर्षों में साबित किया है कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीयत और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो तो देश आगे बढ़ सकता है।
- AAP नेता आतिशी ने दिल्ली सरकार के '10 साल पुराने वाहनों को ईंधन न देने' के फैसले को एक 'तुगलकी फरमान' करार दिया और कहा कि ये आम जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल उठाया कि दफ्तर जाने वाले लोग, खासकर टू-व्हीलर पर निर्भर मध्यम वर्ग और बुजुर्ग लोग अब कैसे चलेंगे? आतिशी ने तर्क दिया कि किसी वाहन की उम्र का प्रदूषण से सीधा संबंध नहीं होता, इसलिए यह आदेश अव्यवहारिक और बिना आधार का है।
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 70 के दशक से भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता ने एक नई तस्वीर गढ़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आज जनसेवा के लिए समर्पित है। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत और अटूट निष्ठा है।
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपराज्यपाल विनय सक्सेना के साथ शालीमार बाग स्थित पुनर्स्थापित मध्यकालीन शीश महल का उद्घाटन किया। यह कार्य उपराज्यपाल के निर्देशन में संपन्न हुआ और ‘विकास भी, विरासत भी’ अभियान का प्रेरक उदाहरण है। दिल्ली सरकार राजधानी की विरासत को संरक्षित और जनसुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरि खंडेलवाल को मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि खंडेलवाल प्रधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा देंगे। शिवराज ने उनके अनुभव और कार्यशैली को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताया।
- नई दिल्ली में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समयबद्ध पूर्णता के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय से सहयोग मांगा। गडकरी ने मंत्रालय की पूरी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय में गुणवत्ता सहित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड यातायात को सुगम बनाने के साथ क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाएगा। जनता को जल्द बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- पटना में राष्ट्रीय दिव्यांग सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पिछले 20 वर्षों से दिव्यांगजनों को अपनापन नहीं देती, इसलिए उनके लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा, "हम आपको पंख देंगे, आप अलग हैं लेकिन किसी से कम नहीं।" तेजस्वी ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और समानता की बात दोहराई।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रावण मास में उत्तराखंड आने वाले करोड़ों कांवड़ियों की आस्था और भावनाओं का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुद्ध, सात्विक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का भी उल्लेख किया।
- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने बिहार चुनाव से पहले हो रही स्पेशल समरी इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। ओवैसी ने कहा कि इस प्रक्रिया से लोगों के मताधिकार छिन सकते हैं और उनकी आजीविका पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग की है।
- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद के नारायणगुड़ा स्थित केशव मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भाजपा तेलंगाना महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाग लिया, 1975 में लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतंत्र पर हुए अत्याचारों और दमन को लेकर विचारोत्तेजक बहस और चर्चा देखने को मिली।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1712)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (334)
- दुनिया (719)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (531)
- व्यवसाय (164)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (413)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (135)
- बिहार (112)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (316)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%