
Weather : राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना, देशभर में मौसम बदल रहा करवट
-
Renuka
- February 4, 2025
Today Weather : फरवरी की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में कोहरे की चादर के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है।

देशभर में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होते ही मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी रही। मौसम विभाग ने 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का पूर्वानमान लगाया है। इसके असर से 10 फरवरी तक देश के 10 से ज्यादा राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने का अलर्ट रहेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर के साथ बूंदाबांदी का दौर रहेगा। आज बारिश की संभावना भी है। साथ ही तेज हवा और तूफान के साथ तेज बारिश होने की हो सकती है। वहीं 05 फरवरी से न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 06 फरवरी को न्यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दिन लोगों को हल्की धुंध की चादर देखने को मिल सकती है।
राजस्थान का मौसम

बता दें कि राजस्थान के कई क्षेत्रों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार यानी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक- नया पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होगा, जिससे पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ राज्य के कई हिस्सों में अब भी सर्दी का दौर जारी है, जहां बीते चौबीस घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर मे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी 04 फरवरी को सुबह धुंध और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। वहीं दिन में धूप खिलने से ठंड कुछ कम महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार- 03 फरवरी से 05 फरवरी के बीच राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना है।
ये भी जानें-Today Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में आज कोल्ड डे, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी
कई राज्यों में कोल्ड डे
कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे जारी है। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक- कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (656)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (223)
- शहर और राज्य (241)
- दुनिया (251)
- खेल (206)
- धर्म - कर्म (316)
- व्यवसाय (102)
- राजनीति (359)
- हेल्थ (100)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (197)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (25)
- उत्तर प्रदेश (128)
- दिल्ली (147)
- महाराष्ट्र (81)
- बिहार (38)
- टेक्नोलॉजी (128)
- न्यूज़ (62)
- मौसम (52)
- शिक्षा (57)
- नुस्खे (28)
- राशिफल (165)
- वीडियो (483)
- पंजाब (10)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..