
Today Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में आज कोल्ड डे, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी
-
Renuka
- February 1, 2025
Weather : साल 2025 का जनवरी महीना के बीत जाने के बाद भी उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड देखने को मिलती है। और दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा है। साथ ही बारिश का भी अलर्ट है, जिससे वहां अभी न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हरियाणा-पंजाब ने भीषण ठंड का दौर कई दिनों तक जारी रहा था, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश से मौसम का मिजाज बदलता रहा। लेकिन, अब फरवरी महीने की शुरुआत थोड़ी नर्म मौसम के साथ होने वाली है। वहीं 31 जनवरी को दिल्ली का मौसम सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। साथ ही IMD के अनुसार- अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने की संभावना है। साथ ही 04 फरवरी को तेज बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़े- Weather : देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, जानें प्रयागराज का मौसम
राजस्थान का मौसम

राजस्थान में फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा अगले दो से तीन दिन तक इसके प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल सकता है।
कई राज्यों में कोल्ड डे आज
बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में आज कोल्ड डे रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक- कोल्ड डे तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उस दिन को कोल्ड डे माना जाता है। वहीं तेज हवाओं के चलते राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज कोल्ड डे रहेगा।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (680)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (255)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (329)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (376)
- हेल्थ (109)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (209)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (155)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (522)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..