Dark Mode
  • day 00 month 0000
नीरज चोपड़ा पर पीएम मोदी का बयान – देश को तुम पर नाज़ है

नीरज चोपड़ा पर पीएम मोदी का बयान – देश को तुम पर नाज़ है

 

16 मई, शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का बैरियर पार कर दिया। जैवलिन थ्रो इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त करने के साथ स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है जिसमें उन्होंने नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में नीरज चोपड़ा को देश का अभिमान बताते हुए नीरज की मेहनत और उनके अनुशासन को उनकी बड़ी उपलब्धि बताया।

 

नीरज चोपड़ा की जीत पर मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी। मोदी का संदेश जिसमें नीरज चोपड़ा की जीत की तारीफ करते हुए लिखा- एक शानदार उपलब्धि, दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर की दूरी पार करने और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और जुनून का परिणाम है, भारत बेहद खुश और गर्वित है।

 

दोहा डायमंड लीग 2025 में चल रहे मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहकर जीत दर्ज की। वहीं किशोर जेना भी मेन्स जैवलिन थ्रो में भागीदार रहे थे, और आठवें स्थान पर रहे।

 

आज पूरा देश भारतीय एथलीट पर गर्व कर रहा है। 90.23 मीटर की दूरी तय कर नीरज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जैवलिन थ्रो में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?