Dark Mode
  • day 00 month 0000
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा ; बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पहुंचे जहाँ उनका शानदार स्वागत हुआ। श्रीलंका के 6 मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया, जिसमें विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा, श्रम मंत्री अनिल जयंता, मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर, महिला एवं बाल मामलों की मंत्री सरोजा सावित्री पॉलराज और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री क्रिशांथा अबेसेना शामिल थे।
इस मौके पर एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे और पूरा एयरपोर्ट मोदी-मोदी के नारे से गूँज उठा।

 

प्रधान मंत्री मोदी का आज कोलोंबो में औपचारिक स्वागत करते हुए उनके सम्मान में इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया. बता दें इंडिपेंडेंस स्क्वायर श्रीलंका में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल करने की स्मृति में बनाया गया है। इस दौरान उन्हें तोपों की सलामी भी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक पहली बार श्रीलंका ने किसी मेहमान नेता का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर ऐसा भव्य स्वागत किया गया है।

 

श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया है।बता दें कि यह सम्मान उन देशों के राष्ट्रध्यक्षों को दिया जाता है, जिनके श्रीलंका के साथ दोस्ताना संबंध हैं। पीएम मोदी ने भी सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सभी देशवासियों का सम्मान है। 

 

ये भी पढ़े - ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 फीसदी डिकाउंट रेसीप्रोकल टैरिफ का ऐलान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

PM का कोलोंबो एजेंडा 

 

PM मोदी श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है। और इस मौके पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। बता दें कि PM मोदी का यह तीसरा श्रीलंका दौरा है, इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।

PM मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की मौजूदगी में भारत, UAE और श्रीलंका के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन यानी (MoU) का आदान-प्रदान हुआ।

 

भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर होगी बातचीत

 

भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों से जुड़ा मुद्दा एक लंबे समय से चला आ रहा विवाद है, जो मुख्य रूप से पारंपरिक मछली पकड़ने के अधिकारों और समुद्री सीमा उल्लंघन से जुड़ा है। तमिलनाडु और श्रीलंका के मछुआरे जिस इलाके में मछली पकड़ते हैं वह समुद्री जैव विविधता से भरपूर है, लेकिन भारत और श्रीलंका की समुद्री सीमाएं निर्धारित हैं, और इनका उल्लंघन करना अंतरराष्ट्रीय अपराध माना जाता है और अक्सर तमिलनाडु के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुस जाते हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

भारत-श्रीलंका के डिफेंस डील पर मुहर

 

मोदी और दिसानायके के बीच पहली बार डिफेंस डील पर भी मुहर लगेगी। यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसमें संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, सूचना साझा करना, और समुद्री सुरक्षा पर सहयोग शामिल हो सकता है। हिंद महासागर में बढ़ते चीनी प्रभाव को काउंटर करने के लिए यह भारत की रणनीति का हिस्सा है।

इसके अलावा दोनों देश पाक स्ट्रेट और हिंद महासागर में समुद्री निगरानी और पायरेसी रोकने के लिए सहयोग को भी बढ़ा सकते हैं। एवं भारत श्रीलंका को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति या तकनीकी सहायता दे सकता है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

श्रीलंका को लोन चुकाने में राहत दे सकता है भारत

 

भारत ने श्रीलंका को दिसंबर 2024 तक लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और ग्रांट सहायता दी है। लोन रिस्ट्रक्चर में कर्ज लेने वाला श्रीलंका, भारत के साथ कर्ज की शर्तों में बदलाव- जैसे कि ब्याज दरों को कम करना, कर्ज चुकाने की अवधि बढ़ाना या फिर कुछ मामलों में कर्ज का एक हिस्सा माफ करने की मांग कर सकता है।

 

आज का एजेंडा

 

बता दें कि दोनों नेता बिजली, रेलवे और अन्य क्षेत्रों में ऐसी कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे एवं PM मोदी देश के और भी कई नेताओं से मिल सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज मोदी और दिसानायके ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा भी जाएंगे और वहां स्थित महाबोधि मंदिर के दर्शन करेंगे। बता दें कि यहां के महाबोधि पेड़ को उस बोधि पेड़ का अंश माना जाता है जिसके नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तथ्य कहते हैं कि इस पेड़ के 2,300 साल से भी ज्यादा पुराना होने के दावे किए जाते हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?