
PM Modi in Assam : असम में बोले पीएम मोदी- अर्थव्यवस्था लगातार स्ट्रॉन्ग हो रही, कई साल पहले कहा था- एल्फाबेट में एक दिन लोग ए फॉर असम पढ़ाएंगे
-
Neha
- February 25, 2025
PM Modi in Assam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के गुवाहाटी में एडवांटेज असम समिट के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत के विकास में पूर्वोत्तर के विकास को भी रेखांकित किया। पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव, मजबूत आर्थिक नीतियों और भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत असम के तेजी से विकास को लेकर अपने विचार रखे।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- 6 साल में दोगुनी हुई असम की अर्थव्यवस्था
उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हुई राज्य की आर्थिक प्रगति की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछले 6 सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि असम का योगदान बढ़ता जा रहा है। 2018 में एडवांटेज असम का पहला संस्करण लॉन्च किया गया था। उस समय असम की अर्थव्यवस्था लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपए थी, जो अब 6 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यानि भाजपा सरकार के तहत असम में विकास की रफ्तार दोगुनी हुई है। यह डबल इंजन वाली सरकार के दोहरे प्रभाव को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, विपक्षियों पर कसा तंज
पीएम मोदी बोले- हमारा नॉर्थ-ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा
पीएम मोदी ने कहा कि असम ने साल 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था को डेढ़ सौ बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और मुझे पूरा विश्वास है कि असम इस लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत विकसित होने की तरफ बढ़ रहा है, तो एक बार फिर हमारा ये नॉर्थ-ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि 2013 में इलेक्शन कैंपेन के लिए असम का दौरा कर रहा था, तो एक सभा में मेरे मन से सहज ही एक शब्द निकला था। मैंने कहा था, ‘वह दिन दूर नहीं जब लोग अल्फाबेट पढ़ाना शुरू करेंगे और ‘ए से असम होगा।
ये भी पढ़ें- Tulsi Village: भारत में यूट्यूबर्स का गांव
दुनिया का भरोसा भारत की उस गवर्नेंस पर, जो लगातार स्ट्रॉन्ग हो रही- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दुनिया का भरोसा आज भारत की युवा आबादी पर है, जो बहुत तेजी से प्रशिक्षित हो रही है और इनोवेशन कर रही है। दुनिया का भरोसा भारत के उस मध्यम वर्ग पर है, जो गरीबी से निकलकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया का भरोसा भारत के उन 140 करोड़ लोगों पर है, जो राजनीतिक स्थिरता और निरंतरता का समर्थन कर रहे हैं। दुनिया का भरोसा भारत की उस गवर्नेंस पर है, जो लगातार स्ट्रॉन्ग हो रही है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (743)
- अपराध (70)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (290)
- दुनिया (298)
- खेल (225)
- धर्म - कर्म (363)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (427)
- हेल्थ (130)
- महिला जगत (41)
- राजस्थान (235)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (29)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (59)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (40)
- राशिफल (193)
- वीडियो (597)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..