
लंदन में पीयूष गोयल का मिशन FTA
-
Chhavi
- June 18, 2025
भारत-UK (India-UK) व्यापार समझौते को लेकर बड़ी खबर! केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) दो दिन के आधिकारिक दौरे पर लंदन पहुंचे हैं। उनका मकसद है – भारत और ब्रिटेन के बीच Free Trade Agreement (FTA) को जल्द से जल्द अमल में लाना और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के रास्ते खोलना। पीयूष गोयल की इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के बिजनेस एंड ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स (Johnathan Renolds) के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। इस मीटिंग में FTA पर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा होगी और इसे जल्द लागू करने के लिए एक ठोस टाइमलाइन बनाई जाएगी। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन ने 6 मई को FTA पूरा होने का ऐलान किया था। इस समझौते का मकसद है – भारत के चमड़ा, जूते और कपड़े जैसे लेबर-इंटेंसिव एक्सपोर्ट्स पर ड्यूटी हटाना और ब्रिटेन से व्हिस्की और कार जैसे प्रोडक्ट्स का आयात आसान बनाना। इसका लक्ष्य है – दोनों देशों के बीच ट्रेड को 2030 तक 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना।
हालांकि, ये समझौता अभी औपचारिक रूप से साइन और लागू नहीं हुआ है। इसी दिशा में पीयूष गोयल की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। वो ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचेल रीव्स से भी मुलाकात करेंगे, जहां दोनों देशों के वित्तीय सहयोग और निवेश को आसान बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही वो ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री लिसा नैंडी से भी मिलेंगे ताकि दोनों देशों के बीच क्रिएटिव इंडस्ट्री और इनोवेशन सेक्टर में साझेदारी बढ़ाई जा सके।
इस दौरे में पीयूष गोयल कई बड़ी कंपनियों के CEO और इंडस्ट्री लीडर्स से भी मिलेंगे – खासकर शिपिंग, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लोगों से। मकसद है – भारत-UK आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाना। बता दें कि भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 के 20.36 अरब डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 21.34 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इस नई बातचीत के बाद इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। क्या भारत-UK FTA अब अपने आखिरी पड़ाव पर है? सबकी नजरें इस दौरे की सफलताओं पर टिकी हैं!
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1508)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (603)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (501)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (380)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (207)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (293)
- वीडियो (974)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..