
Weather : राजस्थान में बारिश का दौर, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ बारिश की संभावना
-
Renuka
- February 18, 2025
Weather : देशभर में दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि- दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार है। इसके साथ ही राजस्थान में आज सुबह ही मध्यम से हल्की बारिश देखने को मिली है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। फरवरी महीने की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी जारी है। इसी के चलते अब मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिससे अब गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली में 18 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान दक्षिणी दिल्ली से सटे इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
राजस्थान में बारिश का दौर

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज यानी 18 फरवरी को कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 18 फरवरी को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की हुई है। इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
पहाड़ी इलाकों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 19 से 20 फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बिजली की गड़गड़ाहट सुनने को मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने 19-20 फरवरी 2025 तक जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार है।
केरल में भीषण गर्मी का अलर्ट
बता दें कि केरल में बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं आने वाले समय में भीषण गर्मी के कारण लू, ‘सनबर्न’ और निर्जलीकरण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राज्य में गर्मी बढ़ती जा रही है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..