
भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, अब मिसाइल से देगा जवाब?
-
Chhavi
- April 24, 2025
Pakistan missile test: पाकिस्तान अब मिसाइल टेस्ट (Missilie Test) की तैयारी में है और वो भी ऐसे वक्त में जब भारत ने पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) के बाद सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तान ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 24-25 अप्रैल को कराची तट के पास अरब सागर में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा। Pakistan missile test, भारत की सुरक्षा एजेंसियां इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और इसी को लेकर गृह मंत्रालय (Home Ministry) में रॉ (RAW) और आईबी के चीफ्स की गृह सचिव के साथ हाई लेवल मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि ये टेस्ट कहीं ना कहीं भारत के जवाबी तेवरों से डरे पाकिस्तान की घबराहट भी दिखाता है। दरअसल, मंगलवार को पहलगाम की बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया जिसमें अब तक लगभग 26 लोगों की जान जा चुकी है और 17 लोग घायल हैं। हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की मीटिंग हुई और भारत ने इतिहास में पहली बार सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। Pakistan missile test, ये वही संधि है जिसे 1960 से अब तक कभी भी नहीं रोका गया था, चाहे भारत-पाकिस्तान के बीच तीन बार जंग ही क्यों न हुई हो। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि ये रोक तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता। ऐसे में पाकिस्तान का ये मिसाइल परीक्षण कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या ये भारत को डराने की कोशिश है या भारत की एक्शन वाली पॉलिसी से घबराया पाकिस्तान अब जवाबी चाल चलने की कोशिश कर रहा है? Pakistan missile test
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..