
Bihar : पटना के जिलाधिकारी का आदेश, सभी शैक्षणिक कार्यो पर लगाया प्रतिबंध
-
Renuka
- January 2, 2025
School Timing : बिहार की राजधानी पटना में विद्यालयों के टाइमिंग को लेकर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने ठंड को लेकर टाइमिंग में बदलाव किया है। शीतलहर के चलते 2 जनवरी से 6 जनवरी 2025 तक स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया। वहीं बढ़ती ठंड को लेकर यह आदेश जारी किए गए है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद सभी शैक्षणिक कार्य पर प्रतिबंध लगाया गया।
जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता की धारा - 163 के तहत इस आदेश को जारी किया गया। यह आदेश डीएम ने 1 जनवरी, 2025 यानी बुधवार को जारी किया। उन्होंने आदेश में साफ कहा है कि- सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। वहीं साथ ही आदेश के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को अपना टाइम टेबल को बदलना होगा।
स्कूलों को लिए डीएम की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलने वाली स्पेशल कक्षाओं और परीक्षाओं पर इसका प्रभाव नहीं होगा। आदेश के मुताबिक यह क्लासेस और परीक्षाएं पहले से तय वक्त पर चलती रहेंगी. इसका मतलब हुआ कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की पढ़ाई चलेगी रहेगी।
आज से लागू होगा आदेश
बता दें कि पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने ठंड को लेकर यह आदेश जारी किया है। ये आदेश आज यानी 2 जनवरी 2025 से लागू होगा। साथ ही आदेश में कहा गया है कि- सभी सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों में सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद सभी शैक्षणिक कार्य पर प्रतिबंध लगाया गया।
जिला दंडाधिकारी, पटना द्वारा ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्यालयों, आँगनवाड़ी केन्द्रों एवं प्री-स्कूल में पठन-पाठन का समय 9 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न के बीच ही रखने का निर्देश दिया गया है।@officecmbihar pic.twitter.com/UyoqbcmXgg
— District Administration Patna (@dm_patna) January 1, 2025
6 जनवरी तक जारी रहेगा आदेश
पूरे बिहार में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। जिसके चलते तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई है। बर्फीली हवा के कारण पटना का भी तापमान गिरा है। पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हो सकता है लेकिन अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसी को देखते हुए पटना डीएम ने स्कूल के समय में बदलाव किया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..