Dark Mode
  • day 00 month 0000
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम ने कहा, गगनयान की उड़ान जल्द भरेगा भारत

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम ने कहा, गगनयान की उड़ान जल्द भरेगा भारत

आज 23 अगस्त, 2025 भारत दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली (New delhi) में भारत मंडपम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। को प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों को दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 की बधाई दी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने National Space Day 2025 के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। पीएम ने कहा, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, अंतरिक्ष में भारत की यात्रा हमारे दृढ़ संकल्प, नवाचार और सीमाओं को आगे बढ़ाने वाले हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा को दर्शाती है।


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम ने कहा 'इस बार के अंतरिक्ष दिवस की थीम आर्यभट्ट से गगनयान तक है। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी। आज हम देख रहे हैं कि इतने कम समय में ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हमारे युवाओं के बीच उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। यह देश के लिए गौरव की बात है। अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल करना, ये भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। दो साल पहले ही भारत ने चन्द्रमा के सॉउथपोल पर इतिहास रचा था।

 

पीएम ने National Space Day कहा कि पिछले दिनों भारत ने इंटरनेशनल ओलंपियान ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स की मेज़बानी की, जिसमें 60 से ज्यादा देशों के लगभग 300 युवा शामिल हुए और भारतीय युवाओं ने मेडल भी जीते। ये ओलंपियान स्पेस सेक्टर में भारत की उभरती लीडरशिप का प्रतिक है। ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन और रोबोटिक्स चुनौती जैसी पहल शुरू की हैं, जो युवाओं में स्पेस को लेकर रुचि बढ़ा रही हैं। आज स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए मील का पत्थर हासिल करना हमारी पहचान बन गया है। हम स्पेस में डॉकिंग, अन डॉकिंग की क्षमता रखने वाले दुनिया के चौथे देश भी बन गए।


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम ने कहा कि 'तीन दिन पहले ही शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। जब वो तिरंगा मुझे दिखा रहे थे, जो वो पल और अनुभूति थी। वो शब्दों से परे हैं। आज भारत सेमी क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी अहम तकनीक की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही अपने वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत गगनयान भी सफलता की उड़ान भरेगा और आने वाले समय में भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा।' अभी हम मून और मार्श तक पहुंचे है।

 

पीएम मोदी ने National Space Day कहा कि अनंत अंतरिक्ष हमें हमेशा यह एहसास दिलाता है कि वहां कोई ठहराव नहीं है, न ही कोई अंतिम पड़ाव है। मेरा मानना है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए, इसलिए मैंने लाल किले से कहा था कि हमारा रास्ता है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रास्ता है।

 

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 पर पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही आप सब वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत गगनयान की उड़ान भी भरेगा और आने वाले समय में भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा।

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?