
NCERT Changes: NCERT ने किये बड़े बदलाव, किताबो में जोड़ा महाकुंभ का चैप्टर
-
Chhavi
- April 28, 2025
NCERT Changes: NCERT ने अपनी क्लास 7 की किताबों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। अब मुग़ल्स (Mughals) और दिल्ली सल्तनत (Delhi Sultanate) के बारे में सब कुछ हटा दिया गया है! इसके बजाय भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धर्मों को ज़्यादा महत्व दिया गया है। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCFSE) 2023 के तहत किया गया है। अब बच्चों को मौर्य, शुंग और सातवाहन जैसे प्राचीन भारतीय राजवंशों के बारे में पढ़ने को मिलेगा। साथ ही, पवित्र तीर्थ स्थलों जैसे 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा और शक्ति पीठों का भी जिक्र किया गया है। NCERT Changes, एक नया चैप्टर महाकुंभ (Mahakumbh) पर भी डाला गया है, जिसमें 660 मिलियन लोगों की भागीदारी का उल्लेख है! इन बदलावों के पीछे मुख्य उद्देश्य भारतीय इतिहास और संस्कृति को बढ़ावा देना है, लेकिन विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने इसे “सांप्रदायिकरण” करार दिया है, और कहा है कि यह बदलाव सिर्फ एक राजनीतिक एजेंडे के तहत हो रहा है। हालांकि, NCERT का कहना है कि यह बदलाव भारतीय बच्चों को भारतीय संस्कृति (Indian Culture) के प्रति जागरूक बनाने के लिए किया गया है। इस बदलाव से एक सवाल उठता है—क्या बच्चों को भारतीय इतिहास को सही तरीके से समझने का मौका मिलेगा, या फिर यह एक और राजनीतिक बयान बनकर रह जाएगा? क्या इस बदलाव से बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, या फिर यह नई पीढ़ी में इतिहास के प्रति भ्रम पैदा करेगा? अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में NCERT Changes अपनी किताबों के दूसरे भाग में और क्या बदलाव करेगा!
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..