
MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 100 रन से हराया, प्लेऑफ की रेस से किया बाहर!
-
Chhavi
- May 2, 2025
IPL 2025: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में 1 मई को खेले गए IPL 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 100 रन से करारी शिकस्त दी (MI vs RR)। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल (Points Table) में शीर्ष पर पहुंच गई, वहीं राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। (MI vs RR) मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकेल्टन (Rayan Rickelton) ने अर्धशतक जमाए, जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandaya) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 23-23 गेंद में नाबाद 48-48 रन ठोके।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम सिर्फ 16.1 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। रयान रिकेल्टन को उनकी तूफानी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
राजस्थान के इस हार के साथ IPL 2025 में उसका सफर लगभग खत्म हो गया है। टीम के 11 मैचों में सिर्फ 6 अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर फिसल गई है।
(MI vs RR) मुंबई इंडियंस की यह लगातार छठी जीत है, जो कि IPL 2017 के बाद पहली बार हुआ है। साथ ही, ये सवाई मानसिंह स्टेडियम में 13 साल बाद उनकी पहली जीत है। गेंदबाज़ी में कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके, बुमराह को मिले 2 विकेट।
अब मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार बन गई है।
क्या मुंबई इंडियंस इस बार फिर से चैंपियन बनेगी? नजरें टिकी हैं!
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1318)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (266)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (516)
- खेल (308)
- धर्म - कर्म (478)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (342)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (43)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (274)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..