
देशभर में मानसून की दस्तक, केरल, गोवा समेत महाराष्ट्र में भी पहुंचेगा
-
Manjushree
- May 24, 2025
अगले 24 घंटों में भारत में मानसून की शुरुआत है। पिछले 5 दिनों से थमा मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है। केरल में मानसून 8 दिन पहले की दस्तक होने जा रही है, जो 16 सालों में सबसे जल्दी है।
केरल राज्य में मानसून पिछले दो दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश भी हुई है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। उस समय 23 मई को यह केरल पहुंचा था।
IMD मानसून रिपोर्ट ने शनिवार 24 मई, 2025 को दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर बहुत ही भारी होने की भविष्यवाणी की है। केरल और तटीय कर्नाटक में 29 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है। हालांकि, 1918 में राज्य में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून आगमन का इकलौता मामला है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मानसून तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में गरज के साथ बारिश हो सकती है, बिजली चमक सकती है और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गोवा में बारिश के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदियों और झरनों से दूर रहने का आग्रह किया है। तटीय राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2001)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (327)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (811)
- खेल (369)
- धर्म - कर्म (612)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (475)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (167)
- टेक्नोलॉजी (185)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (362)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..