
मोदी सरकार की तैयारी: 52 सैटेलाइट्स से चीन-पाक पर नजर
-
Chhavi
- June 30, 2025
मोदी सरकार अब चीन और पाकिस्तान को एक बड़ा झटका देने की तैयारी में है। भारत अब अपनी सीमाओं की निगरानी के लिए 52 डिफेंस सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में भेजेगा। ये सभी सैटेलाइट्स अगले चार साल में लॉन्च किए जाएंगे और खास बात ये है कि ये AI-बेस्ड यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होंगे। इस प्लान का मकसद है—बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर बारीक नजर रखना, चाहे वो पाकिस्तान की सीमा हो या चीन का LAC। इस मिशन के तहत सैटेलाइट्स को लो-अर्थ ऑर्बिट और जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में तैनात किया जाएगा। यानी आसमान से दिन-रात, हर मौसम में निगरानी मुमकिन होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने पिछले साल करीब 27 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी थी।
इसरो 21 सैटेलाइट्स बनाएगा और लॉन्च करेगा, जबकि 31 सैटेलाइट्स प्राइवेट भारतीय कंपनियां तैयार करेंगी। पहला सैटेलाइट अप्रैल 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन टाइमलाइन को और जल्दी करने की कोशिश जारी है। इस पूरे अभियान को SBS-3 यानी स्पेस बेस्ड सर्विलांस के तीसरे चरण के तहत अंजाम दिया जा रहा है। इन सैटेलाइट्स के जरिए हिंद महासागर से लेकर हिमालयी सीमाओं तक हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। भारतीय वायुसेना भी अब तीन हाई अल्टीट्यूड प्लैटफॉर्म सिस्टम तैयार कर रही है, जो हवा में रहकर निगरानी कर सकेंगे।
ये कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि चीन ने पिछले कुछ सालों में अपनी स्पेस ताकत को जबरदस्त तरीके से बढ़ाया है। उसके पास अब 1000 से ज्यादा सैटेलाइट्स हैं, जिनमें से 360 से ज्यादा निगरानी के लिए हैं। इसके अलावा उसके पास एंटी-सैटेलाइट मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और लेजर जैसे हथियार भी हैं। भारत अब उसी दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है। ये 52 सैटेलाइट्स भारत की आंख बनकर, आकाश से जमीन पर दुश्मन की हर चाल पर नजर रखेंगे। ये सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि दुश्मनों के लिए एक खुली चेतावनी है—अब कोई हरकत छुपी नहीं रहेगी.
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2001)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (327)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (811)
- खेल (369)
- धर्म - कर्म (612)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (475)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (167)
- टेक्नोलॉजी (185)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (362)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..