
Manipur Latest Update : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, मणिपुर में जारी हिंसा के चलते विपक्ष ने की थी मांग
-
Neha
- February 9, 2025
Manipur Latest Update : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले साल के अंत में राज्य में जातीय हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कुछ समय पहले ही जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से तीन मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे इसका दुःख है। पिछले 3-4 महीनों में शांति की स्थिति देखकर मुझे उम्मीद है कि 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
एन. बीरेन सिंह ने आज ही दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात
बीरेन सिंह के इस बयान को उनके आज हुए इस्तीफे की पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज ही एन. बीरेन सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चर्चा हुई थी। इसी के बाद एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाकुंभ में करेंगी संगम स्नान, रचेंगी इतिहास

मणिपुर में मई 2023 से जारी है जातीय हिंसा
बता दें मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है। इसमें अब तक 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि हिंसा के चलते राज्य के हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी सुरक्षित जगहों पर विस्थापित होना पड़ा है। नवंबर में मणिपुर के जिरीबाम में 3 महिलाओं और उनके 3 बच्चों की हत्या के बाद भी बवाल हुआ। राज्य में लगातार हो रही हिंसा के चलते एन. बीरेन सिंह भारी दबाव में थे और उनको पद से हटाने की मांग जोर पकड़ रही थी। एनडीए की सहयोगी एनपीपी ने भी मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और नेतृत्व परिवर्तन करने की मांग की थी।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (675)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (225)
- शहर और राज्य (253)
- दुनिया (258)
- खेल (208)
- धर्म - कर्म (324)
- व्यवसाय (104)
- राजनीति (373)
- हेल्थ (106)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (206)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (152)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (39)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (62)
- नुस्खे (30)
- राशिफल (170)
- वीडियो (510)
- पंजाब (11)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..