
'मेक इन इंडिया' को इटली से मिली ताकत
-
Chhavi
- June 5, 2025
इनोवेशन और निवेश पर खास फोकस
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को इटली के कई बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और इटली के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। पीयूष गोयल ने बताया कि भारत की तेजी से बढ़ती इनोवेशन इकोसिस्टम और वैश्विक सप्लाई चेन में भूमिका को देखते हुए, इटली की कंपनियां भारत में अपने निवेश को और बढ़ा सकती हैं। यह दौरा फ्रांस से उनकी यात्रा पूरी करने के बाद शुरू हुआ, जहां उन्होंने भारत-फ्रांस आर्थिक संबंधों को मजबूत किया।
मंत्री पीयूष गोयल ने Michele Poggipolini से मुलाकात की, जो एक उन्नत इंजीनियरिंग कंपनी Poggipolini S.p.A. के सीईओ हैं। उन्होंने भारत में तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के अवसरों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने Daniele Forni से भी बात की, जो SOL Group के जनरल डायरेक्टर हैं। यह कंपनी मेडिकल और तकनीकी गैस के क्षेत्र में काम करती है। बातचीत में भारत में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। इसी तरह Carraro Group के वाइस चेयरमैन Tomaso Carraro से भी मुलाकात की गई। भारत में Carraro की मौजूदा प्रगति और भविष्य के निवेश योजनाओं पर बातचीत हुई। पीयूष गोयल ने कहा कि Carraro भारत के मैन्युफैक्चरिंग बेस को मजबूत करने और इनोवेशन से जुड़े नए रास्ते तलाश रहा है।
मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा
अपने इटली दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने Marco Nocivelli से मुलाकात की, जो EPTA Group के सीईओ हैं। यह कंपनी कमर्शियल रेफ्रिजरेशन में काम करती है। भारत में तेजी से बढ़ते रिटेल और कोल्ड चेन सेक्टर को देखते हुए दोनों ने टिकाऊ रेफ्रिजरेशन समाधानों पर चर्चा की। इसके बाद गोयल ने Stefano Toschi से भी बातचीत की, जो Toschi Vignola Srl के सीईओ हैं। यह कंपनी फूड और बेवरेज सेक्टर में काम करती है। बातचीत में भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के अवसरों पर विचार किया गया।
इसके अलावा, मंत्री ने Giorgio Girondi से भी मुलाकात की, जो UFI Filters Group के फाउंडर और चेयरमैन हैं। यह कंपनी ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल मार्केट के लिए फ़िल्ट्रेशन और थर्मल मैनेजमेंट सॉल्यूशन देती है। उन्होंने भारत में विस्तार की योजना और मेक इन इंडिया को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। मंत्री पीयूष गोयल का यह इटली दौरा भारत की यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को गहराई देने की दिशा में एक अहम कदम है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1473)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (577)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (156)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..