
Tejashwi Yadav के काफिले में बड़ी सुरक्षा चूक: तेज रफ्तार ट्रक घुसा, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
-
Shweta
- June 7, 2025
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के काफिले में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। 6-7 जून की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे तेजस्वी यादव के काफिले में एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर उस समय हुई जब तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना लौट रहे थे।
हादसा इतना खतरनाक था कि बेकाबू ट्रक तेजस्वी यादव की गाड़ी से महज पांच फीट की दूरी तक पहुंच गया। टक्कर में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जिन्हें तत्काल हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक ड्राइवर को टोल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इस सुरक्षा चूक पर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि यह चूक सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने पूछा, “तेजस्वी की गाड़ी से सिर्फ पांच फीट की दूरी तक ट्रक कैसे पहुंच गया? क्या यह जानबूझकर की गई चूक थी? क्या किसी की मंशा उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी?”
तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है, इसकी त्वरित जाँच होनी चाहिए .. काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फिट की दूरी पर कैसे पहुँचा ट्रक ? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही - लापरवाही जान बूझ कर बरती गयी और मंशा… pic.twitter.com/2iLXqaBExE
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 7, 2025
रोहिणी आचार्य ने यह भी दावा किया कि यह पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के काफिले के साथ ऐसा हुआ हो। इससे पहले भी सुरक्षा में लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने टक्कर के बाद भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा महज दुर्घटना था या इसके पीछे कोई साजिश है।
वहीं, तेजस्वी यादव ने घटना के बाद प्रशासन से वीआईपी नेताओं के लिए सड़कों पर कड़ी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। यह सुरक्षा में बड़ी चूक न सिर्फ तेजस्वी की जान को खतरे में डाल सकती थी, बल्कि यह दर्शाती है कि बिहार जैसे राज्य में वीआईपी सुरक्षा को लेकर गंभीर खामियां हैं।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जैसे नेताओं की सुरक्षा को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। सरकार और प्रशासन को तत्काल इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2147)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (350)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (881)
- खेल (389)
- धर्म - कर्म (653)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (503)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (231)
- दिल्ली (264)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (198)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (383)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (15)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..