
Maharashtra : 15 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार, जानें किस पार्टी के कितने मंत्री
-
Renuka
- December 14, 2024
Cabinet Extension : भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की अगुवाई वाली महाराष्ट्र महायुति सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होने की संभावना है। वहीं जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम नागपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन नागपुर के राजभवन में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।
16 दिसंबर से शीतकालीन अधिवेशन
महाराष्ट्र विधिमंडल का शीतकालीन अधिवेशन 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने जा रहा है। इसके एक दिन पहले, 15 दिसंबर को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र के दौरान चर्चा किए जाने वाले मुद्दों पर जानकारी देंगे। दोपहर के समय, विपक्ष अपनी रणनीति का खुलासा करेगा और बताएगा कि वह शीतकालीन सत्र में सरकार को किन मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है।
मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य
पहले यह अनुमान था कि मंत्रिमंडल का गठन 14 दिसंबर को मुंबई में होगा, लेकिन विभागों के बंटवारे और विधायकों के चयन में थोड़ी देरी के कारण अब यह प्रक्रिया 15 दिसंबर को नागपुर में होगी। महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। इसी बीच, भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की, ताकि मंत्रिमंडल गठन की दिशा में अंतिम निर्णय लिया जा सके।
किस पार्टी के कितने मंत्री?
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आगामी रविवार (15 दिसंबर) को होने जा रहा है। इस अवसर पर, नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ लेंगे। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, इस बार 30 से 32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, फडणवीस सरकार में बीजेपी को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।
महायुति ने 230 सीटों पर दर्ज की जीत
20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई। इस गठबंधन में शामिल भाजपा ने 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर विजय प्राप्त की।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1826)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (295)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (760)
- खेल (357)
- धर्म - कर्म (555)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (440)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (144)
- बिहार (140)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (335)
- वीडियो (1038)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..