
Maharashtra Election 2024 : जनता ने महायुति को सौंपी सत्ता की चाबी, अजित पवार ने इस योजना को बताया गेमचेंजर
-
Neha
- November 23, 2024
Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र की जनता ने अपना फैसला दे दिया है और महायुति (Mahayuti) गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंप दी है। आज घोषित किए गए चुनाव नतीजों में गठबंधन के तीनों ही दलों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) को बड़े अंतर से पछाड़ दिया। इस प्रचंड जीत पर महायुति के नेताओं को जहां देशभर से नेताओं की बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं, वहीं आगे की रणनीति को लेकर महायुति के प्रमुख नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सभी नेताओं ने महायुति में भरोसा जताने के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनता का दिल से आभार जताया।
महाराष्ट्र चुनाव पर बोले अजीत पवार- गेमचेंजर साबित हुई लाडली बहन योजना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि लाडली बहन योजना हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुई। इसने हमारे हर विरोधी को परास्त कर दिया। मैंने अपनी याददाश्त में ऐसी जीत नहीं देखी। हम जीत से विचलित नहीं होंगे, लेकिन इससे हमारी जिम्मेदारी जरूर बढ़ गई है। हमें अब जिम्मेदारी से काम करना होगा। खासकर वित्तीय अनुशासन की जरूरत है, ताकि हम अपने सभी वादे पूरे कर सकें। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
ईवीएम को लेकर विपक्षी नेताओं को घेरा
वहीं उन्होंने विपक्षी नेताओं को घेरते हुए कहा कि जो लोग ईवीएम (EVM) को दोष दे रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम ईवीएम के कारण ही लोकसभा हारे थे और अब हम झारखंड भी ईवीएम के कारण ही हारे हैं। हम बहुत कम अंतर से कुछ सीटें हारे हैं। यह गठबंधन महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए अगले 5 साल तक साथ मिलकर काम करेगा।
🕓 3.47pm | 23-11-2024📍 Mumbai.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 23, 2024
LIVE | #MahaYuti Press Conference 🚩@BJP4Maharashtra#Maharashtra #ElectionResults #MahaYuti https://t.co/hDOlrOXWYv
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..