
LoC पर फायरिंग...क्या बड़ा हमला होने वाला है?
-
Chhavi
- April 26, 2025
LoC पर फायरिंग: गजम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण है। पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दोहराई है। LoC पर फायरिंग पर बीती दो रातों से लगातार फायरिंग (Firing) की जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। लेकिन भारतीय सेना (Indian Army) ने मोर्चा संभालते हुए पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक, 25-26 अप्रैल की रात पाकिस्तान की कई चौकियों से फायरिंग की गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इससे पहले 24 अप्रैल को भी LoC पर फायरिंग हुई थी। पाकिस्तानी सेना बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। सूत्रों का मानना है कि ये फायरिंग 22 अप्रैल को पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद की घबराहट का नतीजा है। उस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। तीन संदिग्धों—आसिफ फूजी (Asif Fooji), सुलेमान शाह (Suleman Shah) और अबू तल्हा (Abu Talha)—के स्केच जारी किए गए हैं। इनकी सूचना देने पर 20 लाख रुपये इनाम का ऐलान भी हुआ है। फिलहाल बॉर्डर पर भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। LoC पर फायरिंग, पाकिस्तान की हर चाल का जवाब ताकत से दिया जा रहा है। फरवरी 2021 में संघर्ष विराम समझौता लागू हुआ था, लेकिन पाकिस्तान बार-बार इसे तोड़ता आ रहा है। अब सवाल उठता है—क्या पाकिस्तान अगला बड़ा हमला करने की तैयारी में है? या भारतीय सेना की सख्ती से बौखलाया हुआ है? जवाब एक ही है—भारत तैयार है, और हर जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा!
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..