
अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, सपा ने उठाए प्रशासन पर सवाल
-
Chhavi
- July 3, 2025
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के कार्यक्रम में गुरुवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई। अखिलेश यादव जहां अपने नए आवास और पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे, वहीं एक युवक तमाम सुरक्षा घेरे तोड़कर सीधे मंच तक पहुंच गया। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पांच मिनट की मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेताओं का कहना है कि यह सब प्रशासन की साजिश है ताकि अखिलेश यादव का कार्यक्रम बिगाड़ा जा सके। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे 'अच्छे आयोजन को खराब करने की सोची-समझी साजिश' बताया। जब युवक मंच की तरफ बढ़ रहा था, तब अखिलेश यादव मंच पर अपने नेताओं के साथ मौजूद थे।
इस दौरान अखिलेश यादव का विरोध भी देखने को मिला। विश्व हिंदू महासंघ और ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने उनके दौरे के विरोध में अपने घरों पर काले झंडे लगाए। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा, “अखिलेश यादव आजमगढ़ को दिल और इटावा को घर बताते हैं, लेकिन ये सब दिखावा है।”
जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के नए दफ्तर और घर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है और जिले के दोनों सांसद भी सपा से हैं।
फिलहाल इस सुरक्षा चूक पर प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर VIP सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक लापरवाही बताया है, जबकि समर्थक इसे सपा के खिलाफ षड्यंत्र मान रहे हैं।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..