
जानिए राजस्थान की 6 अप्रैल की मुख्य समाचारों की झलक
-
Renuka
- April 6, 2025
6 अप्रैल 2025: राजस्थान की प्रमुख घटनाओं और अपडेट्स
- बारां निहालदेवी माता मंदिर, जो मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी तहसील के गांव सिरसी के पास स्थित है, वहीं नवरात्रि के दौरान हजारों भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और घने जंगलों के बीच अपनी दिव्यता और आकर्षण से प्रसिद्ध है। इसी के साथ यहाँ हर दिन सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
- कोटा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में एक टाटा ट्रक को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के पास से 241 पेटियां अवैध शराब और बीयर बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस टीम द्वारा सख्त नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई।
- तिजारा कस्बे में नवरात्रि समापन के अवसर पर महाष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और पुरुषों ने 9 दिन तक व्रत रखा और अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। कस्बे के पुरानी अनाज मंडी स्थित मराठाकालीन दुर्गा माता मंदिर में विशेष सजावट की गई, जहां प्रतिदिन माता की आरती और पूजा अर्चना की गई।
- भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट के पास चढ़ रहे पुल पर गाड़ियों की अवैध पार्किंग बढ़ती जा रही है, जिससे अतिक्रमण की समस्या गंभीर हो गई है। स्थानीय लोग और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि इस समस्या को लेकर चिंतित हैं, लेकिन भिवाड़ी नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि- जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
- बारां जिले का स्थापना दिवस महोत्सव इस वर्ष 8 से 10 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं, ध्यान योग शिविर और संगीत कार्यक्रम होंगे, जिसमें विशेष आकर्षण प्रकाश माली द्वारा भजन संध्या होगी।
- पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत छबड़ा क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं सुरेश कुमार को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर, मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस की जांच पड़तास जारी है।
- आज भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और पीएम मोदी सहित कई नेताओं के नेतृत्व में पार्टी ने सभी वर्गों का विश्वास अर्जित करने में सफलता प्राप्त की है। सीएम ने पार्टी की प्रगति और सफलता के लिए निरंतर प्रयासों की सराहना की।
- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि- यह दिन बीजेपी के लिए विशेष है क्योंकि आज स्थापना दिवस के साथ रामनवमी भी मनाई जा रही है।
- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के पावटा स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में आयोजित महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम में बाबा बस्ती नाथ महाराज के सान्निध्य में यज्ञ सम्पन्न हुआ।
- बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की उपस्थिति में पार्टी का ध्वजारोहण हुआ। संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और कार्यकर्ता आधारित संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
- राजस्थान में हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कई जिलों का तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (893)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (249)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (392)
- खेल (257)
- धर्म - कर्म (425)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (502)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (44)
- राजस्थान (279)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (182)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (141)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (232)
- वीडियो (785)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%