
केजरीवाल ने खेला मास्टर स्ट्रोक, आधी आबादी को साधने की कोशिश
-
Ashish
- December 24, 2024
दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। इस बार केजरीवाल ने आधी आबादी को टारगेट किया है, क्योंकि केजरीवाल जानते हैं कि महिलाएं अब सिर्फ वोट ही नहीं दे रही हैं, बल्कि सरकार बनाने और बिगाड़ने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। महिलाएं सिर्फ पुरुषों से ज्यादा वोट ही नहीं दे रही हैं, बल्कि अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट भी दे रही हैं। यही वजह है कि चुप रहने वाली महिलाएं सत्ता का फैसला करने वाली वोटर बन गई हैं, जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के वोट बटोरने के लिए बड़ा दांव चला है।
अरविंद केजरीवाल की 'महिला सम्मान योजना'
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की 'महिला सम्मान योजना' का ऐलान किया है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार से दिल्ली में घर-घर जाकर महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे। इसके साथ ही वे 'संजीवनी योजना' के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इसके लिए कतार में खड़े होने और दफ्तरों के चक्कर लगाने की बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद दिल्ली में घर-घर जाकर फॉर्म भरेंगे।
महिलाओं के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान
दिल्ली सरकार ने 24-25 के बजट में 'सीएम महिला सम्मान योजना' की घोषणा की थी, जिसके तहत 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की गई थी, लेकिन केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि इससे दिल्ली की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी। दिल्ली में कई बेटियां ऐसी हैं जिनकी कॉलेज की पढ़ाई 12वीं के बाद आर्थिक तंगी के कारण बाधित हो जाती है। इन 2100 रुपये से वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
महिलाओं की योजना ने कई राज्यों में बदले नतीजे
मध्य प्रदेश में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 'लाडली बहना योजना' के तहत हर महिला को 1250 रुपये देने की घोषणा कर सारे राजनीतिक समीकरण बदल दिए थे। यही फॉर्मूला हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजमाया था, जो हिट रहा। अब केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में भी यही फॉर्मूला आजमाया है, जो आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक तौर पर मददगार साबित हो सकता है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (893)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (249)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (392)
- खेल (258)
- धर्म - कर्म (425)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (502)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (44)
- राजस्थान (279)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (182)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (141)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (232)
- वीडियो (785)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..