Dark Mode
  • day 00 month 0000
India US Trade Deal: रूस से व्यापार पर अमेरिका का बड़ा कदम, भारत-चीन पर पड़ सकता है असर

India US Trade Deal: रूस से व्यापार पर अमेरिका का बड़ा कदम, भारत-चीन पर पड़ सकता है असर

India US Trade Deal 2025 को लेकर बड़ा भूचाल आ सकता है। अमेरिकी सीनेट में एक प्रस्तावित बिल लाया जा रहा है, जिसके तहत रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 500% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। इस बिल का समर्थन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं और इसे अगस्त में सीनेट में पेश किए जाने की संभावना है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इस बिल की जानकारी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो देश रूस से सामान खरीद रहे हैं और यूक्रेन की कोई मदद नहीं कर रहे हैं, उन पर अमेरिका में भारी टैक्स लगाया जाएगा।

 

ग्राहम ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत और चीन मिलकर व्लादिमीर पुतिन के लगभग 70% तेल की खरीद कर रहे हैं, जिससे रूस की युद्ध मशीन को ईंधन मिल रहा है। ऐसे में India US Trade Deal पर भी दबाव बढ़ता दिख रहा है।

 

भारत और चीन होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

अगर यह बिल पास होता है, तो भारत और चीन पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। भारत रूस से तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना तेज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने युद्ध के तीसरे साल में रूस से करीब 49 अरब यूरो का तेल आयात किया है।

 

फार्मा और IT सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

टैरिफ का असर केवल तेल तक सीमित नहीं रहेगा। भारत की फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और IT सेवाओं के अमेरिकी बाजार में प्रवेश पर भी भारी असर पड़ सकता है। इससे भारत के निर्यात, विदेशी निवेश और रोज़गार पर सीधा असर हो सकता है।

 

India US Trade Deal पर बातचीत जारी

हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ा India US Trade Deal 2025 लगभग अंतिम चरण में है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह डील बेहद करीब है, लेकिन बातचीत फिलहाल कृषि उत्पादों को लेकर अटकी हुई है। वॉशिंगटन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है।

 

अगर दोनों देश आपसी सहमति से विवाद सुलझा लेते हैं, तो यह डील द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाई दे सकती है, लेकिन रूस से जुड़ा यह नया बिल नई चुनौती जरूर बन सकता है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?